अपडेटेड 4 March 2026 at 14:27 IST

T20 WC सेमीफाइनल से पहले सिद्धी विनायक पहुंचे ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल; 5 मार्च को इंग्लैंड से होगी टक्कर, VIDEO

India vs England: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस अहम मैच से पहले टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे।

Follow :  
×

Share


T20 WC  Semi Final 2 IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला 5 मार्च 2026 को मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं और अपनी-अपनी रणनीति बना रही हैं। लेकिन, मैच से पहले क्रिकेटर ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर गए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सेमीफाइनल के लिए क्रिकेटरों की आध्यात्मिक शुरुआत

इंग्लैंड के खिलाफ अहम मुकाबले के लिए रणनीति बनाने के पहले क्रिकेटरों ने श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर आध्यात्मिक शुरुआत की। वहां, तीनों खिलाड़ियों ने प्रार्थना की, पूजा-पाठ किया और भगवान गणेश से सेमीफाइनल में जीत का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान तीनों खिलाड़ियों ने कैजुअल कपड़े पहने थे। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण सेमीफाइनल मैच से पहले श्री सिद्धिविनायक मंदिर में खिलाड़ियों की यह प्रार्थना न केवल उनकी जीत के प्रति अटूट विश्वास दिखा रहा है, बल्कि टूर्नामेंट के फाइनल तक के सफर को बाधा रहित और सफल बनाने की भावना को भी दिखाता है।

फैंस को बेसब्री से मैच का इंतजार 

बता दें, देश भर के क्रिकेट फैंस बेसब्री से इस मैच का इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि भगवान का आशीर्वाद और टीम स्किल मिलकर वानखेड़े स्टेडियम में एक यादगार जीत सुनिश्चित करेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ इस अहम मैच में जहां सभी की नजरें फॉर्म की तलाश में जुटे अभिषेक और ईशान की बड़ी पारी पर टिकी हैं। 

कैसा हो सकता है प्लेइंग-11?

इस यादगार मुकाबले के बीच भारत का प्लेइंग-11 पहले (वेस्टइंडीज) जैसा ही रहने की उम्मीद है और कोई खास बदलाव होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। जिसमें संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  पाकिस्तान का पूर्व कप्तान बन सकता है टीम का हेड कोच, अबतक नहीं लिया है इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट, बांग्लादेश सीरीज होगी पहला टास्क

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 4 March 2026 at 14:27 IST