IND vs ENG: चौथे टी20 में संजू सैमसन IN, शिवम दुबे OUT? जानें 'करो या मरो' मुकाबले की संभावित प्लेइंग 11
IND vs ENG 4th T20: भारत और इंग्लैंड के खिलाफ आज चौथा टी20 मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में संजू की फिर से वापसी की आशंका है, वहीं शिवम दुबे को आराम दिया जा सकता है। आइए संभावित प्लेइंग 11 जान लेते हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read
IND vs ENG 4th T20: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार, 9 जुलाई को खेला जाना है। यह मुकाबला भारत के लिए 'करो या मरो' जैसा है। एक तरफ जहां श्रेयस अय्यर बतौर कप्तानी में पहली जीत की तलाश में हैं वहीं, टीम इंडिया अगले दोनों मैच जीतकर सीरीज को ड्रा कर सकती है।
इससे पहले पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया और दूसरा और तीसरे मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, चौथे मुकाबले में एक बार फिर संजू सैमसन की वापसी हो सकती है। गौरतलब है कि दूसरे मैच में उनकी जगह वैभव को मौका मिला था।
संजू सैमसन IN, शिवम दुबे OUT?
आयरलैंड सीरीज हारने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी लगातार दो हार के बाद टीम इंडिया और टीम मैनेजमेंट निशाने पर है। इस बीच संजू सैमसन को हटाने पर भी फैंस निराश थे, क्योंकि उनकी जगह टीम में शामिल वैभव भी कुछ कमाल नहीं कर पाए हैं।
चौथे मुकाबले को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि टीम इंडिया एक बार फिर दाएं और बाएं हाथ के कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतार सकती है। कयास लगाया जा रहा है कि उन्होंने शिवम दुबे की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है, हालांकि, शिवम दुबे को टीम से बाहर करना आसान भी नहीं होगा। अब देखना है कि कौन बाहर जाता है और कौन अंदर आता है।
ENG vs IND चौथा मैच कब शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार रात के 10 बजे से खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच का टॉस 9:30 बजे ही हो जाएगा। इस मैच को आप सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा, सोनी लिव (SonyLIV) ऐप पर भी इस मैच को देखा जा सकता है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 9 July 2026 at 16:47 IST