IND vs AFG: अफगानिस्तान को धूल चटाने के बाद भी टीम इंडिया को क्यों नहीं मिलेगा WTC में फायदा? वजह हैरान करने वाली

IND vs AFG Test: टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हरा दिया। इस जीत में सबसे अधिक चर्चा डेब्यू करने वाले मानव सुथार की रही। हालांकि, इस जीत से भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कोई फायदा नहीं मिलेगा।

IND vs AFG: जीत बड़ी पर फायदा 0! WTC पॉइंट्स टेबल का यह नियम उड़ा देगा होश | Image: BCCI

IND vs AFG Test:  न्यूचंडीगढ़ में 6 जून से शुरू हुआ भारत और अफगानिस्तान के बीच एक मात्र टेस्ट को टीम इंडिया ने एक पारी और 300 रन जीत लिया है। यह टेस्ट मैच टीम इंडिया के इतिहास की सबसे बड़ी जीत रही। इस मैच में भारत के लिए डेब्यू करने वाले मानव सुथार ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दोनों पारियों में 7 विकेट चटकाए। टीम इंडिया ने अफगानिस्तान टेस्ट मैच को जीत तो लिया है, लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है। वजह जानकार आप भी कुछ समय के लिए हैरान हो जाएंगे।

टेस्ट जीतने पर भी भारत को कोई फायदा नहीं

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच खेले गए टेस्ट मैच से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बात दें कि यह टेस्ट WTC नहीं है। ऐसे इसलिए क्योंकि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 9 टीमें हिस्सा लेती हैं और अफगानिस्तान उसमें शामिल नहीं है।

वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में वो टेस्ट सीरीज आती है, जिनके बीच 2 टेस्ट मैच खेला जाए। मगर भारत बनाम अफ़गान के बीच एक ही टेस्ट खेला गया। इसलिए टीम इंडिया को जीतने पर भी WTC की टेबल में कोई फायदा नहीं मिलेगा।

June 8, 2026

WTC में भारत कहां?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पॉइंट्स टेबल को देखा जाए तो प्रतिशत के हिसाब से टीमों की रैंकिंग की जाती है। इस समय भारत छठे स्थान पर मौजूद है और उसकी जीत प्रतिशत 48.15 है। वहीं, भारत के बाद 7वें स्थान पर इंग्लैंड की टीम मौजूद है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया सबसे अधिक 87.5 प्रतिशत अंकों के साथ पहले पायदान पर मौजूद हैं।

IND vs AFG टेस्ट मैच का लेखा-जोखा

पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 8 विकेट पर 564 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। पहली पारी में बैटिंग के लिए उतरी अफगानिस्तान 152 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद भारत के पास 412 रनों की लीड मौजूद थी। अफगानिस्तान को फॉलोऑन के तहत दूसरी पारी में बैटिंग के लिए आमंत्रित किया गया, जिसके बाद अफगान टीम सिर्फ 112 रन पर ही सिमट गई।

ये भी पढ़ें: 'सूर्या के लिए कुछ भी...', T20 कप्तान बदलने पर रोहित शर्मा का बड़ा बयान; 'हिटमैन' का ये रिएक्शन दिल जीत लेगा
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 8 June 2026 at 16:15 IST