IND vs AFG: भारत ने 7 विकेट से जीता मैच, पहले ही मुकाबले में अफगानिस्तान को बुरी तरह धो डाला, अभिषेक और अर्शदीप बने मैच के हीरो

IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को बुरी तरह पीटते हुए 7 विकेट से मैच जीत लिया है। रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी भारत हावी रहा।

team india | Image: x

IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को बुरी तरह पीटते हुए 7 विकेट से मैच जीत लिया है। रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी भारत हावी रहा।   

टॉस के साथ मैच भी जीता 

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जो भारत के पक्ष में भी रहा। अफगानिस्तान की टीम ने शुरुआती 6 ओवर में ही 46 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। बाद में अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने 20 ओवर में 8 विकेट खोते हुए 156 रन बनाए। जबकि भारतीय टीम ने सिर्फ 13.4 ओवर के अंदर ही 157 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया। भारत टीम को इस दौरान सिर्फ अपने 3 विकेट गवाने पड़े।  

टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन 

गेंदबाजी में टीम इंडिया की तरफ से शुरू में सबसे पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलाई। लेकिन दिन अर्शदीप सिंह के नाम रहा जिन्होंने सिर्फ 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। बुमराह की तरह अक्षर पटेल और वरुण ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किए।   

बल्लेबाजी में भी टीम इंडिया की तरफ से संजू सैमसन भले ही 10 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए लेकिन फिर अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों में 82 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 256 का रहा। फिर ईशान किशन ने 42 रन खेलकर आउट हो गए। इन तीनों के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा ने 8 और 3 रन बनाकर मैच को जीताने का काम किया।  

भारतीय टीम ने गाया वंदे मातरम 

लेकिन यह मैच भारत की जीत से ज्यादा इसलिए याद किया जाएगा क्योंकि पहली बार मैदान पर भारतीय टीम ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् भी गया। भारतीय टीम ने 3 मिनट 10 सेकंड तक वंदे मातरम के पूरे 6 छंद गाये। यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक नई और अच्छी शुरुआत है। इससे दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम देशभक्ति में डूब गया। 

इसे भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट में नई शुरुआत, टीम इंडिया ने गाया वंदे मातरम्

 

 

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 13 September 2026 at 22:42 IST