IND Vs AFG: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में शुरू हुई एक नई पहल, राष्ट्रगान के साथ वंदे मातरम् का भी गायन, देशभक्ति में डूबा अरुण जेटली स्टेडियम
IND Vs AFG: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। लेकिन इस मैच से भारतीय क्रिकेट के इतिहास में बीसीसीआई ने एक नई और सार्थक पहल शुरू कर दी है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND Vs AFG: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जिसके बाद अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 156 रन 8 विकेट के नुकसान पर बनाए। लेकिन इस मैच से भारतीय क्रिकेट के इतिहास में बीसीसीआई ने एक नई और सार्थक पहल शुरू कर दी है।
भारतीय टीम ने गाया वंदे मातरम
अभी तक मैच शुरू होने से पहले भारतीय टीम राष्ट्रगान जन गण मन गाती थी। लेकिन आज टीम इंडिया ने मैच शुरू होने से पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम् गया और फिर राष्ट्रगान जन गण मन गया। भारतीय टीम ने 3 मिनट 10 सेकंड तक वंदे मातरम के पूरे 6 छंद गाये।
देशभक्ति में डूबा स्टेडियम
पहले 3 मिनट 20 सेकंड तक राष्ट्रगीत वंदे मातरम और फिर 52 सेकंड तक राष्ट्रगान जन गण मन गाकर पूरा अरुण जेटली स्टेडियम देशभक्ति में डूब गया। राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रगीत वंदे मातरम पर भी स्टेडियम में बैठी जनता खड़े होकर गाती रही।
BCCI ने उठाया बढ़िया कदम
यह निश्चित ही बीसीसीआई के द्वारा उठाया गया एक शानदार और बढ़िया कदम है। इससे राष्ट्रगीत वंदे मातरम को भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नई पहचान मिलेगी।
Advertisement
कौन कौन हैं टीम में
भारत- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती
अफगानिस्तान- इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद और फजलहक फारूकी