अपडेटेड 24 October 2024 at 17:44 IST
पंत ने पहले वॉशिंगटन सुंदर से करवा दी गलती, फिर पल्ला झाड़ते हुए बोले- यार मेरे को क्या पता इसे...
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पंत ने पहले वॉशिंगटन सुंदर से करवा दी गलती और फिर पल्ला झाड़ लिया।
IND v NZ: भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ( Rishabh Pant ) अपने मजाकिया अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं। उन्हें मैदान से बाहर ही नहीं, बल्कि मैदान के अंदर यहां तक कि लाइव मैच के दौरान मजे करते हुए देखा जाता है। पंत (Pant) साथी खिलाड़ियों से मजे लेने का कोई न कोई मौका ढूंढ़ ही लेते हैं।
भारत और न्यूजीलैंड (IND v NZ) के बीच जारी 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी पंत (Pant) कुछ ऐसा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पंत (Pant) बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट में तो मौजमस्ती करते दिखे ही, लेकिन पुणे टेस्ट ( Pune Test) के पहले ही दिन गुरुवार को पंत (Pant) ने अपने चुलबुले अंदाज से महफिल लूट ली। ऋषभ पंत ( Rishabh Pant ) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को कुछ कहते नजर आ रहे हैं।
सुंदर से गलती करवाकर पंत ने झाड़ा पल्ला
ऋषभ पंत ( Rishabh Pant ) ने आज न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) से पहले गलती करवा दी और फिर पल्ला झाड़ लिया, हालांकि ये एक मजाकिया वाक्या है। ये वाक्या तब का है, जब भारत पूरी तरह न्यूजीलैंड पर हावी थी। न्यूजीलैंड के 8 विकेट गिर चुके थे। युवा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) घातक गेंदबाजी कर रहे थे और 5 विकेट चटका चुके थे। सफल गेंदबाजी के बाद भी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) विकेट के पीछे से वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को यहां-वहां गेंद करने की सलाह दे रहे थे, जो उनकी पुरानी आदत है।
एजाज पटेल के सामने बोली हिंदी
पंत (Pant) ने अपनी तरफ से वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को सही सलाह दी, लेकिन वो एक गलती कर बैठे और सुंदर (Sundar) से भी गलती करवा दी। दरअसल पंत (Pant) ने सुंदर (Sundar) को आगे गेंदबाजी करने के लिए कहा। पंत (Pant) ने उन्हें थोड़ा बाहर गेंद करने की भी सलाह दी और सुंदर (Sundar) ने उनकी बात मान ली, लेकिन एजाज पटेल (Ajaz Patel) ने आगे डाली गई गेंद पर चौका जड़ दिया। फिर पंत (Pant) पीछे से बोले-
यार मेरे को क्या पता इसे हिंदी आती है।
दरअसल पंत (Pant) ये भूल गए थे कि एजाज पटेल भारतीय मूल के कीवी खिलाड़ी हैं। एजाज पटेल (Ajaz Patel) को हिंदी आती है और उन्हें पंत (Pant) और वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) के बीच हिंदी में की गई सारी बातें समझ में आईं, इसीलिए उन्होंने चौका जड़ दिया। पंत (Pant) की ये बातें स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो गईं और अब ये रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस हंस रहे हैं।
भारत-न्यूजीलैंड (IND v NZ) के बीच पुणे टेस्ट ( Pune Test) के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने 1 विकेट खोकर 16 रन बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और शुभमन गिल ( Shubman Gill ) क्रीज पर मौजूद हैं। कप्तान रोहित शर्मा ( Rohit Sharma ) बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। इससे पहले वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड (New Zealand) को 259 रन पर ऑलआउट कर दिया। सुंदर (Sundar) ने 23.1 ओवर में 7 विकेट चटकाए।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 24 October 2024 at 17:44 IST