India A Vs AFG A: वैभव का तूफान, प्रभसिमरन-तिलक के बल्ले ने उगली आग, इंद्र देवता के आगे सब बेकार, 349 रन बनाकर भी टीम इंडिया हारी

India A Vs AFG A: टीम इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए के बीच श्रीलंका में मैच खेला गया, जिसे अफगानिस्तान ने 4 रन से मैच को जीत लिया है। इस मैच में वैभव, प्रभसिमरन और तिलक की बेहतरीन पारी पर बारिश ने पानी फेर दिया है।

India A Vs AFG A: वैभव-प्रभसिमरन के तूफान पर बारिश ने फेरा पानी; टीम इंडिया को अफगानिस्तान ने हराया | Image: BCCI

India A Vs AFG A: टीम इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए के बीच श्रीलंका में खेले गए ट्राई सीरीज मुकाबले में अफगानिस्तान ने भारत को 4 रन हरा दिया है। टीम इंडिया को डकवर्थ लुईस नियम के कारण हार झेलनी पड़ी।

इससे पहले भारत ए ने पहले बैटिंग करते हुए 49 ओवर में 9 विकेट पर 349 रन बनाए थे। दूसरी पारी के दौरान काफी देर बारिश होने के चलते अफगानिस्तान ए को जीत के लिए 38 ओवर में 294 रन का लक्ष्य दिया गया। अंत में 38 ओवर तक भी मैच नहीं खेला जा सका। अंत में डकवर्थ लुईस नियम के तहत से भारतीय टीम को 4 रन से हार का सामना करना पड़ा।

June 11, 2026

प्रभसिमरन, गायकवाड़ और तिलक की पारी बेकार

इससे पहले टीम इंडिया ए को 349 रन के लक्ष्य तक पहुंचाने में प्रभसिमरन सिंह, गायकवाड़ और तिलक वारम का योगदान शानदार रहा। प्रभसिमरन ने 69 गेंदों में शानदार 84 रनों की पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ ने 66 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, कप्तान कप्तान तिलक वर्मा ने 73 गेंदों का सामना करते हुए 66 रनों की पारी खेली।

वैभव ने 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए

टीम इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए मैच में वैभव सूर्यवंशी ने भी छोटी, लेकिन ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने महज 22 गेंदों में ताबड़तोड़ 44 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की। वैभव ने अपनी पारी में 9 चौके लगाए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने कोई छक्का नहीं लगाया।

June 11, 2026

 

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश ने 0 रन पर 3 विकेट किए ढेर, ढाका में ऑस्ट्रेलिया का शर्मनाक प्रदर्शन; टूटा 23 साल पुराना रिकॉर्ड, VIDEO

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 11 June 2026 at 18:39 IST