बांग्लादेश ने 0 रन पर 3 विकेट किए ढेर, ढाका में ऑस्ट्रेलिया का शर्मनाक प्रदर्शन; टूटा 23 साल पुराना रिकॉर्ड, VIDEO

BAN vs AUS 2nd ODI: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया धरसाई हो गई। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले तीन विकेट बिना कोई रन बनाए गंवा दिए। इसी के साथ 'कंगारुओं' ने 23 साल पुराना रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

BAN vs AUS 2nd ODI
ढाका में ऑस्ट्रेलिया का शर्मनाक प्रदर्शन, टूटा 23 साल पुराना रिकॉर्ड,VIDEO | Image: @BCBtigers

BAN vs AUS 2nd ODI: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने बगैर कोई रन बनाए टॉप ऑर्डर के 3 विकेट गंवा दिए। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 23 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो उससे पहले बांग्लादेश के नाम पर दर्ज था। बता दें कि सीरीज का पहला वनडे ऑस्ट्रेलिया पहले ही हार चुकी है।

बता दें कि इससे पहले साल 2003 में किसी टीम ने 0 रन पर अपने 3 विकेट गंवाए थे। अब 23 साल बाद 'कंगारुओं' ने इस शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस घटनाक्रम की सबसे मजेदार बात यह है कि इससे पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम ही था।

ऑस्ट्रेलिया ने 2 ओवर में गंवाए 3 विकेट

बता दें कि इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले करने का फैसला लिया। टीम के लिए ओपनिंग पर मैथ्यू शॉर्ट पहले ओवर की चौथी गेंद पर बिना खाता खोले तस्कीन अहमद का शिकार बन गए। इसके बाद दूसरे ओवर में मुस्तफिजुर रहमान कूपर कोनोली और मैट रेनशॉ को अपना शिकार बनाया। इस बीच ऑस्ट्रेलिया का खाता तक नहीं खुला था। 

तस्कीन अहमद-मुस्तफिजुर रहमान चमके

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे मैच में तस्कीन अहमद-मुस्तफिजुर रहमान ने शानदार गेंदबाजी की। तस्कीन अहमद ने 8 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं, मुस्तफिजुर रहमान ने 7 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 42 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। बारिश के कारण मैच में ओवर कम किया गया। 

Advertisement

पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को मिली हार

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के पहले मैच में DLS के तहत 86 रनों से बांग्लादेश ने जीत दर्ज की थी। बता दें कि यह दूसरा मौका था जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे मुकाबले में हराया था। 2025 में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया से पहला वनडे मैच जीता था। 

ये भी पढ़ें: India A Vs Sri Lanka A: वैभव, प्रभसिमरन और तिलक का तूफान; टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को दिया 350 रनों का लक्ष्य

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड