अपडेटेड 6 February 2026 at 23:57 IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले मोहम्मद कैफ ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘अगर भारत हारता है तो…’

T20 World Cup 2026: भारतीय टीम 7 फरवरी, 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में USA के खिलाफ मैच से अपने T20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी। कैफ ने अपने वीडियो में कहा, ‘अगर भारत वर्ल्ड कप हारता है, तो इसका एकमात्र कारण खिलाड़ियों की चोट हो सकती है।'

Follow :  
×

Share


T20 World Cup 2026 | Image: Social Media

भारतीय टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्डकप खेलने के लिए बिल्कुल तैयार है। 7 फरवरी 2026, शनिवार को USA के खिलाफ मैच के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। सूर्यकुमार यादव की मेन इन ब्लू टीम इस टूर्नामेंट में ट्रॉफी जीतने की सबसे बड़ी उम्मीदवार है। इससे पहले न्यूजीलैंड के साथ सीरीज में टीम ने अपना खेल दिखाकर यह साबित भी कर दिया था।

इसी बीच शुक्रवार को भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अपने YouTube चैनल पर मेजबान टीम के टूर्नामेंट जीतने के मौकों पर बात की। पूर्व खिलाड़ी बताया कि संभावित रूप से भारत के लिए क्या बाधा बन सकता है और टूर्नामेंट में किस तरह फील्डिंग अहम भूमिका निभा सकती है।

टीम इंडिया के लिए ये बाधाएं संभव

अपने वीडियो में, कैफ ने बताया कि खिलाड़ियों की अप्रत्याशित चोटें और इस वजह से बेस्ट टीम के मैदान में नहीं खेल पाना T20 वर्ल्ड कप में भारत की हार का एक कारण बन सकता है। वहीं, दूसरी ओर पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि टूर्नामेंट में कोई भी दूसरी टीम इतनी मजबूत नहीं है कि भारत को मात दे सके।

कैफ ने क्या कहा?

कैफ ने अपने वीडियो में कहा, ‘अगर भारत वर्ल्ड कप हारता है, तो इसका एकमात्र कारण खिलाड़ियों की चोट हो सकती है। अगर सभी खिलाड़ी फिट हैं, तो किसी में भी भारत को हराने की ताकत नहीं है। वे बेहद बहुत मजबूत टीम हैं और सबसे बहुत आगे हैं। अगर खिलाड़ी चोटिल हो जाते हैं और खासकर गेंदबाजी में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन नहीं खेल पाती है, तो ही वे हार सकते हैं। बल्लेबाजी में फिर भी अन्य विकल्प हैं। लेकिन अगर हर्षित नहीं खेलता है, तो बैकअप के तौर पर कोई तेज गेंदबाज नहीं है।’

उन्होंने आगे बताया, ‘जब न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीकी टीम यहां आई थी, तो हमारे गेंदबाजों की पिटाई हुई थी। उस लिहाज से देखा जाए तो तेज गेंदबाजी थोड़ी कमजोर है। हमारे पास स्पिनर, बल्लेबाज और फिनिशर हैं। ऐसे में तेज गेंदबाजी और बैकअप पर सवालिया निशान है। अगर हर्षित राणा चोटिल है, तो यह टीम के लिए बुरी खबर है।’

हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप से बाहर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्षित राणा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच में परेशानी महसूस हुई और उन्होंने उस मैच में सिर्फ एक ओवर फेंका। इसके बाद आज शुक्रवार को BCCI ने घोषणा की कि तेज गेंदबाज चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह पर मोहम्मजद सिराज को गेंदबाजी के विकल्प के रूप में रखा गया है।

ये भी पढ़ें:  Holi Special Trains 2026: होली पर बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, इस रूट के लोगों का सफर होगा आसान, चेक करें टाइमटेबल

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 6 February 2026 at 23:56 IST