अपडेटेड 2 February 2026 at 00:11 IST

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का पाकिस्तान के किया बहिष्कार, ICC का आया बड़ा बयान, जानें कहा क्या?

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने का निर्णय लिया है। हालांकि, पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है।

Follow :  
×

Share


पाकिस्तान के बहिष्कार ने बाद ICC का आया बड़ा बयान, जानें कहा क्या? | Image: social media

T20 World Cup 2026: ICC टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया है। मैच से पहले ही सरेंडर करते हुए पाकिस्तान सरकार ने कहा कि भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच में पाकिस्तान की टीम नहीं खेलगी। पाकिस्तानी सरकार के आधिकारिक एक्स हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई। 

अब इस विवाद को लेकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की तरफ से एक बड़ा बयान आया है। आईसीसी ने बयान में कहा कि ‘आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से आधिकारिक सूचना की प्रतीक्षा कर रहा है। आईसीसी ने आगे कहा ’ICC राष्ट्रीय नीति के मामलों में सरकारों की भूमिका का सम्मान करता है, लेकिन यह फैसला ग्लोबल खेल या दुनिया भर के फैंस के हित में नहीं है।'

PCB से आधिकारिक जानकारी के इंतजार में ICC 

ICC ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि 'ICC पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहा है, लेकिन चुनिंदा तौर पर हिस्सा लेने की यह बात एक ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट के मूल सिद्धांत से मेल नहीं खाती, जहां सभी क्वालिफाइड टीमों से इवेंट शेड्यूल के अनुसार समान शर्तों पर मुकाबला करने की उम्मीद की जाती है।' 

आईसीसी ने आगे कहा 'ICC टूर्नामेंट स्पोर्ट्स की ईमानदारी, प्रतिस्पर्धा, निरंतरता और निष्पक्षता पर आधारित होते हैं और चुनिंदा भागीदारी प्रतियोगिताओं की भावना को कमजोर करती है।'

फैसला ग्लोबल फैंस के हित में नहीं

आईसीसी ने बयान में आगे कहा कि 'हालांकि ICC राष्ट्रीय नीति के मामलों में सरकारों की भूमिका का सम्मान करता है, लेकिन यह फैसला ग्लोबल खेल या दुनिया भर के फैंस के कल्याण के हित में नहीं है, जिसमें पाकिस्तान के लाखों लोग भी शामिल हैं। ICC उम्मीद करता है कि PCB अपने देश में क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण और लंबे समय के नतीजों पर विचार करेगा। 

इससे ग्लोबल क्रिकेट इकोसिस्टम पर असर पड़ने की संभावना है। ICC की प्राथमिकता ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप का सफल आयोजन करना है, जो PCB सहित इसके सभी सदस्यों की भी ज़िम्मेदारी होनी चाहिए। यह उम्मीद करता है कि PCB एक ऐसा समाधान ढूंढेगा जो सभी स्टेकहोल्डर्स के हितों की रक्षा करें।' 

पाकिस्तानी सरकार ने एक्स हैंडल से दी जानकारी

पाकिस्तानी सरकार के आधिकारिक एक्स हैंडल से किए गए पोस्ट में लिखा है, 'पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप-2026 में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।'

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान लेकिन वर्ल्ड कप में लेगा हिस्सा, शहबाज सरकार का अजीब फैसला
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 2 February 2026 at 00:02 IST