T20 World Cup: भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान लेकिन वर्ल्ड कप में लेगा हिस्सा, शहबाज सरकार का अजीब फैसला
पाकिस्तान ने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने का निर्णय लिया है। इस बीच क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान के भारत के सामने सरेंडर कर दिया है। पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भरात के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है।
- खेल समाचार
- 3 min read

ICC टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया है। मैच से पहले ही सरेंडर करते हुए पाकिस्तान सरकार ने कहा कि भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच में पाकिस्तान की टीम नहीं खेलगी। हालांकि, बताया जा रहा है कि आईसीसी को अभी तक पीसीबी से इस संबंध में कोई लिखित सूचना प्राप्त नहीं हुई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा आईसीसी को आधिकारिक रूप से सूचित करने के बाद ही कोई कार्रवाई या प्रतिबंध तय किया जाएगा।
पाकिस्तानी सरकार ने एक्स हैंडल से दी जानकारी
पाकिस्तानी सरकार के आधिकारिक एक्स हैंडल से किए गए पोस्ट में लिखा है, 'पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप-2026 में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।'

15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच
गौरतलब है कि 7 फरवरी से होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच निर्धारित है। यह मैच श्रीलंका खेला जाना है। हालांकि, अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान टीम को सरकार की तरफ से अनुमति तो मिल गई है, लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले बहुप्रतीक्षित ग्रुप ए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम मैदान में नहीं उतरेगी।
Advertisement
आईसीसी के जवाब का इंतजार
पाकिस्तानी के फैसले को लेकर अभी तक आईसीसी ने कोई जवाब नहीं दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा न लेने की धमकी देता रहा है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को भी उकसाने का काम किया था, जिसे चलते बांग्लादेश बाहर हो गया।
पाकिस्तान अपने क्रिकेट को बहुत नुकसान पहुंचा रहा-मदन लाल
7 फरवरी से शुरू होने वाले ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का पाकिस्तान द्वारा बहिष्कार करने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने कहा, ‘पाकिस्तान अपने क्रिकेट को बहुत नुकसान पहुंचा रहा है। अगर उन्हें बांग्लादेश के साथ खड़े रहना है तो वे रहें लेकिन आने वाले 2-3 सालों में इनके क्रिकेट को बहुत नुकसान पहुंचेगा’।