अपडेटेड 25 February 2026 at 16:46 IST
T20 World Cup: पाकिस्तान की नैया फिर डुबोएगा 'फर्जी किंग' बाबर, इंग्लैंड से हारने के बाद क्या है सेमीफाइनल पहुंचने का नया समीकरण?
T20 World Cup : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में पाकिस्तान को इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद अब पाकिस्तान की नाव दुआ के भरोसे है। जानें क्या है नया समीकरण?
T20 World Cup: मंगलवार, 24 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 का मुकाबला पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना लिया है। इंग्लैंड पहली टीम बन गई है, जिसने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान की हार का कारण उसके कई बल्लेबाज रहे हैं।
पाकिस्तान इंग्लैंड से हारने के साथ ही अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। इस हार के बाद सेमीफाइनल में उसका पहुंचना कठिन हो गया है। अब पाकिस्तान की नाव दुआ भरोसे हैं। पाकिस्तान अब न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका और इंग्लैंड की जीत की दुआ करेगा। ग्रुप-2 से पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस में हैं। आइए पाकिस्तान का पूरा समीकरण जान लेते हैं।
न्यूजीलैंड अपने बाकी दोनों मैच हार जाए
पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दुआ करेगा कि न्यूजीलैंड अगले अपने दोनों मैच हार जाए। न्यूजीलैंड को अभी इंग्लैंड और श्रीलंका से भिड़ना है। वहीं, पाकिस्तान को सुपर 8 के अपने अंतिम मैच में श्रीलंका को हराना होगा, तब पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच सकता है।
नेट रन रेट पर पर मामला फंस सकता है
अगर ग्रुप 2 में न्यूजीलैंड एक मैच ही जीतता है, तो मामला नेट रन रेट पर फंस सकता है। ऐसे में पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करनी पड़ेगी। वहीं, श्रीलंका को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अगले दोनों मैच जीतने होंगे।
न्यूजीलैंड मामला बिगाड़ सकता है
ग्रुप 2 में न्यूजीलैंड एक जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। इसके लिए उसे दुआ करनी होगी कि वह श्रीलंका से जीत जाए और पाकिस्तान अपना आखिरी मैच हार जाए। अगर पाकिस्तान अपना आखिरी मैच हारता है, तो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 25 February 2026 at 16:46 IST