अपडेटेड 23 June 2025 at 12:35 IST

हेडिंग्ले टेस्ट में पारा हाई... DSP सिराज ने आंख दिखाई तो हैरी ब्रूक ने ये क्या कर दिया? तनातनी का VIDEO वायरल

Mohammed Siraj-Harry Brook: इंग्लैंड की पारी के 84वें ओवर में ये घटना हुई। सिराज की एक गेंद हैरी ब्रूक के पैड पर जाकर लगी। इसके बाद भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाज को घूरते दिखे। बदले में हैरी ब्रूक ने हाथ हिलाकर कुछ कहा तो सिराज का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

Follow :  
×

Share


हैरी ब्रूक से भिड़े मोहम्मद सिराज | Image: X/England Cricket

Mohammed Siraj-Harry Brook Fight: भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले टेस्ट में अब सिर्फ गेंद और बल्ले की लड़ाई नहीं बल्कि जुबानी जंग भी चल रही है। तीसरे दिन टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज और इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक के बीच जमकर गर्मागर्मी देखने को मिली। ब्रूक लगातार भारतीय गेंदबाजों पर प्रहार कर रहे थे। उन्होंने सिराज को भी आड़े हाथों लिया और आसमानी छक्का जड़ा। मैच के दौरान एक ऐसा लम्हा भी आया जब मोहम्मद सिराज अपना आपा खो बैठे और उन्होंने ब्रूक को आंखें दिखाई। इंग्लिश बल्लेबाज भी पीछे नहीं हटे और दोनों में खूब तनातनी देखने को मिली।

हैरी ब्रूक जब शून्य पर थे तब उन्हें बड़ा जीवनदान मिला। बुमराह की गेंद पर वो आउट हुए लेकिन अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया। इसके बाद तीसरे दिन ब्रूक ने इस मौके का जमकर फायदा उठाया और भारतीय गेंदबाजों की खूब पिटाई की। 84वें ओवर में हेडिंग्ले टेस्ट का पारा और हाई हो गया।

सिराज-ब्रूक में जुबानी जंग

इंग्लैंड की पारी के 84वें ओवर में ये घटना हुई। सिराज की एक गेंद हैरी ब्रूक के पैड पर जाकर लगी। इसके बाद भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाज को घूरते दिखे। बदले में हैरी ब्रूक ने हाथ हिलाकर कुछ कहा तो सिराज का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। फिर उन्होंने शब्दों की आदान प्रदान की और मैदान पर काफी नोक-झोंक देखने को मिली।

शतक से चूके हैरी ब्रूक

हेडिंग्ले टेस्ट में हैरी ब्रूक किस्मत के घोड़े पर सवार होकर बल्लेबाजी करने आए थे। शून्य पर बुमराह ने नो बॉल डालकर उन्हें जीवनदान दिया और इसके बाद बुमराह की ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने उनका कैच छोड़ दिया। जडेजा की गेंद पर ऋषभ पंत ने भी ब्रूक का कैच टपकाया। इंग्लैंड के लिमिटेड ओवर कप्तान ने इन मौकों का भरपूर फायदा तो उठाया लेकिन शतक से सिर्फ एक रन से चूक गए। 99 के स्कोर पर किस्मत ने उनका साथ छोड़ा और वो प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर कैच आउट हुए।

किस करवट लेगा हेडिंग्ले टेस्ट?

ओली पोप के शतक और हैरी ब्रूक के 99 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने हेडिंग्ले टेस्ट में शानदार वापसी की और स्कोरबोर्ड पर 465 रन बना दिए। इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  471 रन बनाए थे। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 7 रनों की बढ़त मिली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं। क्रीज पर केएल राहुल (47) और कप्तान शुभमन गिल (06) रन बनाकर मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें: शुभमन गिल के बाद ऋषभ पंत पर संकट! हेडिंग्ले टेस्ट में बॉल पर बवाल, क्या बैन हो जाएंगे भारतीय उपकप्तान?



 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 23 June 2025 at 12:35 IST