रोहित-विराट से भी आगे निकलीं हरमनप्रीत कौर, T20 में रचा इतिहास, सुनील गावस्कर ने ऐसे जताई खुशी
Harmanpreet Kaur: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरते ही हरमनप्रीत कौर ने एक नया इतिहास रच दिया है। वो विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ चुकी हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read
Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर रविवार, 21 जून को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरते ही एक नया इतिहास रच दिया। कौर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है, जो अब तक दुनिया का कोई खिलाड़ी नहीं कर सका है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरते ही हरमनप्रीत कौर 200 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं।
कप्तान हरमनप्रीत ने रचा नया इतिहास
टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले मैदान पर उतरते ही हरमनप्रीत कौर टी20 इंटरनेशनल में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई। उनके इस कीर्तिमान के सामने विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी बहुत पीछे छूट चुके हैं। यानी एक तरह से वो पुरुष खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ चुकी हैं।
सबसे अधिक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी (M & F)-
- हरमनप्रीत कौर - 200
- सूजी बेट्स - 184
- पॉल स्टर्लिंग - 163
- रोहित शर्मा - 159
- जॉर्ज डॉकरेल - 157
हरमनप्रीत कौर का टी20 करियर
हरमनप्रीत कौर का टी20 करियर अभी तक शानदार रहा है। उन्होंने 200 मुकाबले में 29.83 की औसत और 110.59 की स्ट्राइक रेट के साथ 4147 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 17 अर्धशतक निकले हैं।
सुनील गावस्कर ने किया विश
हरमनप्रीत कौर टी20 इंटरनेशनल में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनने पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी सुनील गावस्कर कौर की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा 'हरमन के लिए 200! गर्व का क्षण! उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है।'
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 21 June 2026 at 20:32 IST