दिल में दर्द लेकिन चेहरे पर मुस्कान... तलाक के बाद पहली बार टीम इंडिया से मिले हार्दिक, VIDEO वायरल
Hardik Pandya News: 27 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया सोमवार को मुंबई से रवाना हुई। हार्दिक पांड्या ने दिल जीत लिया।
- खेल समाचार
- 3 min read
India Tour Of Sri Lanka: 27 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया सोमवार को मुंबई से रवाना हुई। टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम में कई बड़े बदलाव हुए हैं। रोहित के संन्यास के बाद सूर्यकुमार यादव को इस फॉर्मेट में कप्तान बनाया गया है, वहीं स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को उपकप्तानी के पद भी हटा दिया गया है। पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर बतौर कोच टीम इंडिया के साथ नए सफर के लिए रवाना हो चुके हैं।
सोमवार को जब टीम इंडिया के खिलाड़ी श्रीलंका दौरे के लिए मुंबई से रवाना हो रहे थे तो सबकी निगाहें हार्दिक पांड्या पर टिकी थी। हाल ही में उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी बहुत बड़ी खबर सामने आई। स्टार क्रिकेटर ने पत्नी नताशा स्टेनकोविक से अलग होने का फैसला किया। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए तलाक की आधिकारिक घोषणा की। जिस दिन हार्दिक का तलाक हुआ उसके कुछ देर बाद ही श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ और उसमें भी उन्हें झटका लगा।
हार्दिक पांड्या ने जीता फैंस का दिल
निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ में लग रहे झटकों के बावजूद हार्दिक पांड्या के चेहरे पर मुस्कान देख फैंस बेहद खुश हैं। सोमवार को जब टीम इंडिया मुंबई से श्रीलंका के लिए रवाना हो रही थी तब हार्दिक ने हंसकर सबसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नए सहायक कोच बने अभिषेक नायर को गले भी लगाया। हार्दिक की ये अदा फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है।
श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टी20 टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका दौरे के लिए भारत की वनडे टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।
इसे भी पढ़ें: टीम इंडिया में गौतम गंभीर के 2 करीबी की एंट्री, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, एक नाम तो कर देगा हैरान
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 22 July 2024 at 14:02 IST