ग्लेन मैक्सवेल का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा: 286 मैच, 14 साल के तूफानी सफर और 3 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास का ऐलान
Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। सोमवार देर रात मैक्सवेल ने क्रिकेट को अलविदा करने का ऐलान कर दिया। उनकी गिनती दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में होती रही है।
- खेल समाचार
- 2 min read
Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने 14 साल, 286 मैच, 7226 रन, 136 विकेट और 3 वर्ल्ड कप के बाद सभी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उनकी गिनती दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में होती रही है। 38 साल के मैक्सवेल के इस फैसले ने उनके फैंस को चौंका दिया है।
ग्लेन मैक्सवेल दुनिया के उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जो सिर्फ तूफानी पारियों के लिए जाने जाते थे। मैक्सवेल ने अपने करियर में कई ऐसी पारियां खेली हैं, जिन्हें फैंस आज भी नहीं भूल पाते हैं। खासकर, 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी नाबाद 201 रन की पारी उनकी खास पारी, जिसे कोई भूला नहीं सकता है।
ग्लेन मैक्सवेल का इंटरनेशनल करियर
38 साल के मैक्सवेल ने लंबे समय तक ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते रहे। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर करियर में 286 मैच खेले। इन मैचों में उन्होंने 7,226 रन बनाए और 136 विकेट भी लिए। मैक्सवेल 2015 और 2023 के ODI वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे। इसके अलावा, 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया की जीत का हिस्सा थे।
अफगानिस्तान के खिलाफ वो यादगार पारी
मैक्सवेल को सबसे ज्यादा याद किया जाएगा अफगानिस्तान के खिलाफ वो यादगार पारी, जिसमें उन्होंने तूफानी अंदाज में दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने सिर्फ़ 128 गेंदों में 21 चौके और 10 छक्के लगाकर नाबाद 201 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई, जिसमें कप्तान पैट कमिंस ने नाबाद 202 रन की साझेदारी में सबसे मशहूर सपोर्टिंग रोल निभाया। ऐसा करके, वह ODI में दोहरा शतक बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए।
जून 2025 में ही ODI से ले लिया था संन्यास
इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल ODI क्रिकेट से जून 2025 में भी संन्यास ले लिया था। हालांकि, फैंस को उम्मीद थी कि वह 2028 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप और लॉस एंजिल्स ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल हो सकते थे, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने सभी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। मैक्सवेल का आखिरी वनडे मैच 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला था।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 3 November 2026 at 07:12 IST