अपडेटेड 12 August 2024 at 13:03 IST
विनोद कांबली को लड़खड़ाते देख फैंस को हुई थी टेंशन, अब किस हाल में हैं पूर्व स्टार क्रिकेटर?
Vinod Kambli Health: कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था और दावा किया गया था कि भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत ठीक नहीं है।
Vinod Kambli Health: भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज विनोद कांबली का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें वो काफी बीमार नजर आ रहे थे। सचिन तेंदुलकर के पुराने दोस्त को इस हाल में देख सोशल मीडिया पर फैंस इमोशनल हो गए और उनके स्वास्थ्य को लेकर टेंशन में आ गए। अब विनोद कांबली का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैंस राहत की सांस लेंगे।
कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था और दावा किया गया था कि भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत ठीक नहीं है। वीडियो में दावा किया गया कि ये कांबली ही हैं, जो ठीक से दो कदम चल भी नहीं पा रहे थे। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि वो कांबली ही हैं।
विनोद कांबली का कैसा है हाल?
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली का अब एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। खुशी की बात ये है कि इस वीडियो के जरिए कांबली ने बताया कि वो ठीक हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि कांबली अपने दोस्तों के साथ खूब हंस-बोल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी कि वो बिल्कुल स्वस्थ्य हैं। बाएं हाथ के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज के साथ उनके बचपन के दोस्त रिकी कोउटो और फर्स्ट क्लास अंपायर मार्कस कोउटो नजर आ रहे हैं। वीडियो में जब उनके दोस्त ने पूछा कि आप कैसे हैं तो इसका जवाब देते हुए विनोद कांबली ने कहा- मैं एकदम ठीक हूं।
विनोद कांबली का क्रिकेट करियर
विनोद कांबली ने सचिन तेंदुलकर के साथ ही क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में दोनों के बीच कई बड़ी साझेदारी हुई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो बाएं हाथ के बल्लेबाज कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे खेले हैं।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 12 August 2024 at 13:03 IST