इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार पर BCCI सेक्रेटरी का बड़ा बयान, बोले- जल्द होगी रिव्यू मीटिंग

IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी और पांचवां मुकाबला आज है। हालांकि, टीम इंडिया यह सीरीज पहले ही हार चुकी है। इस बीच BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया के कहा 'बहुत जल्द रिव्यू मीटिंग करेंगे ताकि इस पर बात की जा सके कि इंग्लैंड में क्या गलत हुआ।

BCCI सेक्रेटरी का बड़ा बयान- 'इंग्लैंड से हार पर जल्द होगी रिव्यू मीटिंग' | Image: X

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार, 11 जुलाई को हैम्पशायर के वेस्ट एंड में स्थित रोज बॉल क्रिकेट ग्राउंड पर पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और पांचवां मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, टीम इंडिया यह सीरीज पहले ही हार चुकी है और 3-0 से पीछे हैं। टीम इंडिया आखिरी मुकाबले को जीतकर क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी।

टीम इंडिया की टी20 सीरीज में करारी हार पर फैंस से लेकर बीसीसाई के कई बोर्ड मेंबर भी हैरान हैं। पहले आयरलैंड और उसके बाद इंग्लैंड से भारत को सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इस बीच टीम इंडिया की करारी हार पर BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने ANI से कहा '19 जुलाई को ODI सीरीज़ खत्म होने और टीम के वापस आने के बाद, हम टीम के कोर मेंबर्स के साथ एक रिव्यू मीटिंग करेंगे ताकि इस पर बात की जा सके कि इंग्लैंड में क्या गलत हुआ।'

टीम इंडिया के लिए बुरा दौर-देवजीत सैकिया

आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज हारने के बाद  BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा ' भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अभी भारतीय T20 टीम के परफॉर्मेंस पर नजर रख रहा है, जो इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज में अच्छा नहीं कर पाई है। हालांकि, यह कोई अजीब बात नहीं है और इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा हो सकता है। हम इसे पूरी तरह से एक बुरा दौर मानते हैं।'

टीम के कोर मेंबर्स के साथ होगी रिव्यू मीटिंग

देवजीत सैकिया ने आगे कहा कि '19 जुलाई को ODI सीरीज खत्म होने और टीम के वापस आने के बाद, हम टीम के कोर मेंबर्स के साथ एक रिव्यू मीटिंग करेंगे ताकि इस पर बात की जा सके कि इंग्लैंड में क्या गलत हुआ। चूंकि ODI सीरीज है, इसलिए हमें उम्मीद है कि टीम अच्छी फॉर्म में वापस आ जाएगी।'

July 10, 2026

रिव्यू मीटिंग में परफॉर्मेंस और कमियों पर होगी बात

सैकिया ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि रिव्यू मीटिंग “पूरी तरह से टीम के परफॉर्मेंस और कमियों को कैसे ठीक किया जा सकता है, इस बारे में होगी। इसके अलावा किसी और चीज पर बात नहीं की जाएगी।

आयरलैंड-इंग्लैंड से सीरीज हारी टीम इंडिया

गौरतलब है कि टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मुकाबला खेली थी और दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर पहुंची जहां भी सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। उम्मीद है कि टीम इंडिया सीरीज के आखिरी मुकाबले को जीतकर क्लीन स्वीप से बच जाए। फिलहाल, इंग्लैंड के खिलाफ भारत 3-0 से पीछे है। वहीं, पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG ODI: टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाफ कब दिखेंगे विराट-रोहित, नोट कर लें वनडे का पूरा शेड्यूल
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 11 July 2026 at 19:12 IST