IND vs ENG ODI: टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाफ कब दिखेंगे विराट-रोहित, नोट कर लें वनडे का पूरा शेड्यूल
IND vs ENG ODI: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जाना है, जिसके बाद दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs ENG ODI: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई, 2026 से पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज हुआ था, जिसका आखिरी मुकाबला शनिवार, 11 जुलाई को हैम्पशायर के वेस्ट एंड में स्थित रोज बॉल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले के बाद टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज 14 जुलाई से होने वाला है। हालांकि, टीम इंडिया पहले ही टी20 सीरीज हार चुकी है, लेकिन वनडे मुकाबले में हार का बदला जरूर लेना चाहेगी। आइए जान लेते हैं इंग्लैंड के खिलाफ 'किंग कोहली' और 'हिटमैन' रोहित शर्मा को कब से देख सकते हैं।
14 जुलाई से IND vs ENG ODI सीरीज
टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली और रोहित शर्मा को फैंस 14 जुलाई से देख सकते हैं। विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वापसी करते हुए दिखाई देंगे, क्योंकि आईपीएल के बाद उनकी यह पहली सीरीज होगी। वो चोट के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर थे। वहीं, रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
IND vs ENG ODI सीरीज का पूरा शेड्यूल
- 14 जुलाई: भारत बनाम इंग्लैंड, पहला वनडे इंटरनेशनल, एजबेस्टन, बर्मिंगम
- 16 जुलाई: भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा वनडे इंटरनेशनल, सोफिया गार्डंस, कार्डिफ
- 18 जुलाई: भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा वनडे इंटरनेशनल, लॉर्ड्स, लंदन
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्कार्ड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी*, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।
Advertisement
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज कहां देखें?
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर देख सकते हैं। इसके अलावा, इस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और सोनी लिव ऐप देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG T20: 5वें टी20 मुकाबले का समय बदला, 3 घंटे पहले होगा शुरू, जानें कब और कहां देखें Live