IND vs ENG T20: 5वें टी20 मुकाबले का समय बदला, 3 घंटे पहले होगा शुरू, जानें कब और कहां देखें Live

IND vs ENG T20: भारत और इंग्लैंड टी20 सीरीज के आखिरी और पांचवें मुकाबले में आमने-सामने होंगे। यह मैच आज 10 बजे नहीं, बल्कि 3 घंटा पहले खेला जाएगा। भारत इस सीरीज में क्लीन स्वीप से बचना चाहेगा।

IND vs ENG T20: 5वें टी20 मुकाबले का समय बदला | Image: BCCI

IND vs ENG T20: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच शनिवार 11 जुलाई को हैम्पशायर के वेस्ट एंड में स्थित रोज बॉल क्रिकेट ग्राउंड पर पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और पांचवां मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया यह सीरीज पहले ही हार चुकी है और 3-0 से पीछे हैं। टीम इंडिया आखिरी मुकाबले को जीतकर क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी। इस बीच बता दें कि यह मुकाबला 10 बजे से नहीं, बल्कि 3 घंटा पहले खेला जाएगा। आइए जान लेते हैं मैच कब और कितने बजे से देख सकते हैं।

5वां टी20 मुकाबला कब से खेला जाएगा?

पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला भारतीय समयानुसार 7 बजे से खेला जाएगा, जबकि इसका टॉस 6:30 बजे होगा। बता दें कि पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था और उसके बाद लगातार तीन मैच को जीतकर इंग्लैंड ने पहले ही सीरीज को अपने नाम कर लिया है।

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टी20 कहां देखें?

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टी20  मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर देख सकते हैं। इसके अलावा, इस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और सोनी लिव ऐप देखा जा सकता है।

July 11, 2026

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन/वाशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 5th T20: आज खेलेंगे संजू? कौन होगा OUT, पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 11 July 2026 at 17:41 IST