IND vs ENG 5th T20: आज खेलेंगे संजू? कौन होगा OUT, पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

IND vs ENG 5th T20: भारत और इंग्लैंड टी20 सीरीज के आखिरी और पांचवें मुकाबले में आमने-सामने होंगे। टीम इंडिया पहले ही यह सीरीज गंवा चुकी है, लेकिन पांचवें मैच को जीतकर क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी।

IND vs ENG 5th T20
आज खेलेंगे संजू? कौन होगा OUT, पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI | Image: BCCI

IND vs ENG 5th T20: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और पांचवां टी20 मुकाबला, शनिवार 11 जुलाई को हैम्पशायर के वेस्ट एंड में स्थित रोज बॉल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। टीम इंडिया इस सीरीज को पहले ही गंवा चुकी है, लेकिन आखिरी मुकाबले को जीतकर क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी। 

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत लगातार 2 सीरीज हार चुका है। पहले आयरलैंड और अब इंग्लैंड। इस आखिरी मुकाबले को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि संजू को बाहर करना क्यों किया गया। ऐसे में ब सवाल है कि क्या आखिरी मुकाबले में संजू टीम को जगह मिलेगी। आइए मैच से पहले भारत की संभावित प्लेइंग XI जान लेते हैं।

आज खेलेंगे संजू तो कौन होगा OUT?

इंग्लैंड सीरीज से पहले 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को खेलाने की मांग हो रही थी। जब टीम इंडिया में वैभव को जगह मिली है, तो संजू को बाहर बैठना पड़ा। ऐसे में अब कयास लगाया जा रहा है कि आखिरी मुकाबले में अभिषेक के साथ वो ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं। अगर संजू टीम में शामिल होते हैं, तो शिवम दुबे या तिलक वर्मा में से किसी एक को बाहर किया जा सकता है।

वैभव अभी तक 3 मैचों में फ्लॉप

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीरीज में डेब्यू किया है, हालांकि वो 3 पारियों में कोई खास रन नहीं बना पाए हैं। सीरीज के दूसरे मैच में 14 रन, तीसरे मैच में 13 रन और चौथे मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। अगर वो बाहर जाते हैं, तो संजू की वापसी हो सकती है। वहीं, टीम इंडिया ईशान किशन और अभिषेक शर्मा को शायद ही ड्रॉप करे। श्रेयस अय्यर नंबर चार पर भी बैटिंग करते हुए दिख सकते हैं।

Advertisement

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन/वाशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।

ये भी पढ़ें: कम से कम 15 भारतीयों की मौत, वियतनाम में पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी, 32 टूरिस्ट थे सवार
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड