ENG vs IND: तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी का गरजेगा बल्ला? इंतजार करने वाले फैंस जान लें नॉटिंघम के मौसम का हाल
ENG vs IND 3rd T20: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर भारतीय टीम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बीच मैच में बारिश की कितनी संभावना है, आइए जान लेते हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read
ENG vs IND 3rd T20 Weather: मंगलवार, 07 जुलाई को भारतीय टीम और इंग्लिश टीम के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे हैं और वहीं, टीम इंडिया की टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर पहली जीत के तलाश में हैं।
इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि दूसरे मैच में टीम इंडिया को हार का समाना करना पड़ा है। इस सीरीज को टीम इंडिया को बरकरार रहने के लिए आज का मैच हर हाल में जीतना होगा, लेकिन उससे पहले मैच में बारिश का खतरा मंडरा रहा है। आइए तीसरे T20 मुकाबले में मौसम के हाल पर एक नजर डालते हैं।
पिच का कैसा है मिजाज?
नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज की पिच बल्लेबाजों के लिए शानदार मानी जाती है। यह पिच अमूमन बल्लेबाजों को सपोर्ट करती है। इस पिच पर बाउंस भी अच्छा मिलता है, जिसके चलते गेंद बल्ले पर अच्छी आती है। इस मैदान पर बल्लेबाज आसानी से छक्के-चौकों लगाते हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी कर सकता है।
ट्रेंट ब्रिज का कैसा रहेगा मौसम का हाल?
सीरीज के पहले मैच में बारिश हुई थी, लेकिन दूसरा मुकाबला पूरा खेला गया था। तीसरे मैच को लेकर एक्यूवेदर के अनुसार सुबह-सुबह आसमान में बादल देखे जा सकते हैं और बारिश की संभावना करीब 16 प्रतिशत रहेगी। वहीं, मैच के दौरान बारिश की संभावना करीब 2 प्रतिशत है।
ENG vs IND मैच कब शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार रात के 10 बजे से खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच का टॉस 9:30 बजे ही हो जाएगा। इस मैच को आप सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा, सोनी लिव (SonyLIV) ऐप पर भी इस मैच को देखा जा सकता है।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सूर्यांश शेडगे/प्रिंस यादव।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 7 July 2026 at 19:13 IST