'क्रिकेट विरासत, शांत नेतृत्व और...,' CM विजय ने MS धोनी को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, पोस्ट Viral

MS Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी आज 7 जुलाई को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

CM Vijay Wish MS Dhoni Birthday
'शांत नेतृत्व के नायक': धोनी के जन्मदिन पर CM विजय का खास पोस्ट वायरल | Image: @CMOTamilnadu

CM Vijay Wish MS Dhoni Birthday: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी 07 जुलाई, 2026 को अपना 45वां जन्मदिन माना रहे हैं। इस खास मौके पर दुनिया भर से उनके चाहने वाले जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। 

महेंद्र सिंह को जन्मदिन की बधाई देने वालों की लिस्ट में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) का भी नाम शामिल हैं। सीएम विजय ने एमएस धोनी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी, जिसके बाद उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

CM विजय ने खास अंदाज में धोनी को जन्मदिन विश किया

सीएम विजय ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को खास अंदाज में जन्मदिन विश किया। तमिलनाडु सीएमओ ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा 'आपके नाम की गूंजती हर सीट से लेकर अनगिनत दिलों को प्रेरित करने तक, आपकी यात्रा तमिलनाडु की खेल भावना का एक अनमोल हिस्सा बन गई है!'

तमिलनाडु सीएमओ ने आगे लिखा 'हमारे 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आपकी असाधारण क्रिकेट विरासत, शांत नेतृत्व और विनम्र स्वभाव पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। आपको अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों और सफलता के कई और वर्षों की शुभकामनाएं। आपके लिए सीटियां और भी बुलंद होती रहें!'

Advertisement

धोनी का अंतरराष्ट्रीय करियर

एमएस धोनी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टेस्ट की 144 पारियों में 6 शतक और 33 अर्धशतक के साथ 4876 रन बनाए। वनडे की 297 पारियों में 10 शतक और 73 अर्धशतक के साथ 10773 रन बनाए। वहीं, टी20 इंटरनेशनल की 85 पारियों में 1617 रन बनाए हैं।

धोनी का आईपीएल करियर

बता दें कि धोनी ने अभी आईपीएल खेलना जारी रखा है, हालांकि, चोट के कारण आईपीएल 2026 में वो एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए थे। आईपीएल में धोनी 278 से मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक ठोके हैं। अभी तक खेले गए आईपीएल करियर में उन्होंने कुल 5439 रन बनाए हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का भारत में निधन, अफगान क्रिकेट बोर्ड ने जताया शोक; कैसा था इंटरनेशनल करियर
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड