'वो सचिन-कोहली से भी...' डेल स्टेन ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर की सबसे बड़ी भविष्यवाणी

Vaibhav Sooryavanshi: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने वैभव को लेकर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का भी जिक्र किया।

डेल स्टेन ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर की सबसे बड़ी भविष्यवाणी | Image: Social Media

Dale Steyn on Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 स्टार 15 साल के वैभव सूर्यवंशी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। आज की तारीख में इंडिया से लेकर दक्षिण अफ्रीका तक उनकी तूफानी बैटिंग के फैन मिल जाएंगे। उनकी शानदार बल्लेबाजी को देखते हुए दुनिया भर के क्रिकेटर तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। 

इस बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर सबसे बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उनका मानना है कि आने वाले समय में वैभव 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर और 'रन मशीन' विराट कोहली से भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी को लेकर डेल स्टेन ने क्या बोला?

डेल स्टेन ने एक कार्यक्रम में वैभव को लेकर कहा 'वैभव सूर्यवंशी अलग ही स्तर के खिलाड़ी हैं। वह अभी कई इंटरनेशनल खिलाड़ियों से बेहतर हैं। वह एक ‘बॉय वंडर’ हैं और भारतीय क्रिकेट के लिए किसी शानदार खजाने से कम नहीं है।'

उन्होंने कहा 'सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की बात करें तो वैभव आगे चलकर उनसे भी बड़ा स्टार बन सकता है, लेकिन जरूरी है कि उसे सही तरीके से संभाला जाए। बड़ी जिम्मेदारी के साथ बड़ी सावधानी भी जरूरी होती है। अगर उसे ठीक उन्हें नहीं देखा गया, तो हम उसे खो भी सकते हैं।

June 12, 2026

IPL 2026 में मचाया था गदर

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में जमकर गदर मचाया था। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप अपने नाम की। वैभव आईपीएल 2026 में सबसे अधिक रन यानी 776 रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। इस दौरान उन्होंने एक सीजन में सबसे अधिक 71 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया। 

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: क्या T20 में तब्दील होगा धर्मशाला वनडे? सामने आया 20-20 ओवर के मैच का कट-ऑफ टाइम

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 13 June 2026 at 16:34 IST