IND vs AFG: क्या T20 में तब्दील होगा धर्मशाला वनडे? सामने आया 20-20 ओवर के मैच का कट-ऑफ टाइम
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाला पहले वनडे मुकाबले में बारिश के कारण टॉस में देरी हो गई है। इस मैच के लिए कम से कम 20-20 ओवर के लिए कट-ऑफ टाइम सामने आ गया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs AFG 20 Over Match Cut-Off Time: भारत और अफगानिस्तान का पहला वनडे मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में खेला जाना है। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होने वाला था, लेकिन पहाड़ों में भारी बारिश की वजह से अभी तक टॉस नहीं हो पाया है।
यह पहली बार है जब भारत और अफगानिस्तान धर्मशाला में आमने-सामने हैगे। इस मुकाबले में टॉस में देरी की वजह मैच में कम से कम 20-20 ओवर के लिए कट-ऑफ टाइम सामने आ गया है।
IND vs AFG कट-ऑफ टाइम सामने आ गया
भारत और अफगानिस्तान के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से ओवरों में कटौती होनी शुरू हो गई। ऐसे में कम से कम 20-20 ओवर का मैच होने के लिए कट-ऑफ टाइम शाम 6 बजकर 32 मिनट का है। अगर बारिश रुकती है, तो वनडे मुकाबला टी20 में तब्दील हो सकता है।
IND vs AFG हेड टू हेड
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 4 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें 3 बार टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है। बता दें कि अब तक क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया को नहीं हराया है। धर्मशाला स्टेडियम दोनों पहली बार वनडे मैच में भिड़ रही हैं।
Advertisement
भारतीय टीम का स्क्वाड
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव