विराट कोहली के आंगन में आया नन्हा मेहमान, लेकिन 5 दिन बाद खोला राज, कहा- प्राइवेसी का रखें ख्याल
भारतीय दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है, कोहली ने ये खबर 5 दिन बाद शेयर की है।
- खेल समाचार
- 2 min read
Virat Kohli revealed the secret of child's birth after 5 Days: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) के घर नन्हें मेहमान का आगमन हुआ है। कोहली (Kohli) की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने बेटे को जन्म दिया है।
दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चे के जन्म की जानकारी दी है। विराट (Virat) ने अपने फैंस के साथ अपने सबसे बड़ी खुशी शेयर तो की है, लेकिन कुछ दिन बाद। विराट (Virat) और अनुष्का (Anushka), दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर 5 दिन बाद बच्चे के जन्म का राज खोला है, जबकि अनुष्का ने 15 फरवरी को ही बच्चे को जन्म दे दिया था।
विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपने दूसरे बार पिता बनने की खबर शेयर की। आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर बेटा हुआ है, जिसका नाम ‘अकाय’ रखा है। इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक बेटी है, जिसका नाम वामिका है।
प्राइवेसी का ख्याल रखने की अपील
विराट और अनुष्का, दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर उनकी प्राइवेसी का ख्याल रखने की बात कही है। दोनों ने सेम पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है-
हमें ये बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमारे घर वामिका के छोटे भाई अकाय का जन्म हुआ है। हम खुशी के इस मौके पर आपकी दुआएं चाहते हैं और साथ ही अपील करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए।
बता दें कि कोहली निजी कारणों के चलते इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। इसके बाद से ही अटकलें थे कि अनुष्का दोबारा मां बनने वाली हैं और इस बात की अब पुष्टि दोनों सेलिब्रिटी जोड़े ने की है।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 20 February 2024 at 21:36 IST