विराट-अनुष्का ने दी गुड न्यूज, फिर घर में गूंजी किलकारियां, बेटे का रखा ये नाम

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे का रखा ये नाम

Virat Kohli-Anushka Sharma Second Baby
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा | Image: instagram

Virat Kohli and Anushka Sharma Blessed with a baby Boy: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर से पिता बन गए हैं। विराट और अनुष्का इस बार एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं। विराट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। अपने बेटे का नाम विरा ने अकाय रखा है। 

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम से अपने दूसरे बार पिता बनने की खबर शेयर की। आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बेटी के पेरेंट्स थे। विराट ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा था।  

अनुष्का शर्मा ने बेटे अकाय को 15 फरवरी को ही जन्म दे दिया था। विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ब्रेक लिया था। विराट कोहली ने इससे पहले टेस्ट सीरीज से उसी वक्त ब्रेक लिया था जब विराट कोहली पहली बार पिता बनने वाले थे। वामिका के जन्म के समय भी विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक लिया था। विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की सूचना दी। 

Virat Kohli and Anushka Sharma Post

कोहली और अनुष्का 15 फरवरी को एक बेटे के पिता बन गए। जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा है। अनुष्का और विराट की एक बेटी है। जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा था। विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच नही खेला था। इसके बाद से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से कोहली ने पहले दो मैचों के लिए छुट्टी मांगी फिर बाकी तीन मैचों के लिए भी अपना नाम नही दिया। 

Advertisement

यह भी पढ़ें- तो क्या पूरी तरह से ठीक नही हुई हैं ऋषभ पंत की चोट? IPL से पहले Pant पर आया बड़ा अपडेट - Republic Bharat

Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड