अपडेटेड 17 February 2024 at 21:43 IST

IPL 2024 में 5 स्टार जर्सी पहनेंगे Dhoni के धुरंधर, वजह जान CSK के फैंस को होगा गर्व

IPL 2024 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल Dhoni के धुरंधर इस बार IPL में 5 स्टार जर्सी पहनकर खेलने उतरेंगे।

Follow :  
×

Share


एमएस धोनी अपनी CSK टीम के साथ | Image: IPL

First look of Chennai Super Kings 2024 IPL jersey Released: IPL के अगले सीजन में अब सिर्फ कुछ ही वक्त बचा है। दुनिया की इस सबसे लोकप्रिय T20 लीग का 17वां सीजन अगले महीने शुरू हो सकता है। वहीं मार्च के पहले या दूसरे हफ्ते में IPL 2024 का शेड्यूल जारी होने की भी संभावना है।

टूर्नामेंट को लेकर सभी टीमों की तैयारियां भी शुरू हो गईं हैं। IPL के सबसे सफल और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने भी IPL 2024 को लेकर कमर कस ली है। सबका ध्यान उन्हीं पर है, क्योंकि ये उनका आखिरी IPL हो सकता है। CSK के फैंस कैप्टन कूल (Captain Cool) को मैदान पर देखने के लिए उत्साहित हैं, हालांकि इसमें अभी वक्त है, लेकिन इससे पहले CSK को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। धोनी (Dhoni) के धुरंधर इस IPL सीजन में 5 स्टार जर्सी पहनकर खेलेंगे।

यहां देखें CSK की जर्सी का फर्स्ट लुक

5 बार की IPL विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai) ने IPL 2024 सीजन के लिए अपनी जर्सी लॉन्च कर दी है। ये जर्सी अपने आप में काफी कुछ बयां करती है। जर्सी के लुक में ज्यादा बदलाव नहीं आया है, हालांकि एक चीज काफी खास हुई है।

जर्सी पर लगे 5 सितारे 

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की इस बार की IPL जर्सी में 5 सितारे लग गए हैं। दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार की IPL चैंपियन है। धोनी की कप्तानी में CSK ने पिछले साल गुजरात टायटंस को हराकर अपना पांचवां खिताब जीता था, इसलिए इस बार धोनी के धुरंधर 5 स्टार वाली जर्सी पहनकर खेलने उतरेंगे। ऐसे में इस जर्सी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। वैसे तो हमेशा ही CSK की जर्सी की काफी डिमांड रहती है, लेकिन 5 स्टार लगने के चलते अब ये डिमांड और बढ़ सकती है। 

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस के साथ संयुक्त रूप से IPL की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। दोनों ने 5-5 खिताब अपने नाम किए हैं। CSK ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में IPL खिताब अपने नाम किया था। वहीं मुंबई इंडियंस 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 का विजेता है। 

ये भी पढ़ें- तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के बेस्ट बल्लेबाज डकेट हुए जायसवाल के मुरीद, कहा- वो बड़ा खिलाड़ी…

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 17 February 2024 at 21:43 IST