तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के बेस्ट बल्लेबाज डकेट हुए जायसवाल के मुरीद, कहा- वो बड़ा खिलाड़ी...

भारत के खिलाफ पहली पारी में शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने यशस्वी जायसवाल की तारीफ में बड़ी बात कही है।

Yashasvi Jaiswal & Ben Duckett
यशस्वी जायसवाल और बेन डकेट | Image: BCCI

England opener Ben Duckett praised Yashasvi Jaiswal: युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शतक जड़कर एक बार फिर वाहवाही बटोरी है। मैच के तीसरे दिन शनिवार को यशस्वी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया और सबको प्रभावित किया। 

जायसवाल के इस प्रदर्शन के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। यहां तक कि मैच में भारत के खिलाफ शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट ने भी यशस्वी के मुरीद हो गए हैं। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को ‘उभरता हुआ सितारा’ करार देते हुए कहा कि टेस्ट क्रिकेट में विपक्षी खेमे के खिलाड़ियों को आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए प्रेरित करने का श्रेय उनकी टीम को दिया जाना चाहिए।

'जायसवाल बड़ा खिलाड़ी बनने की राह पर'

डकेट ने तीसरे दिन के खेल के बाद मीडिया से बातचीत में कहा- 

Advertisement

जब आप विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को इस तरह खेलते हुए देखते हैं तो ऐसा लगता है कि हमें कुछ श्रेय लेना चाहिए। वो अपने स्वभाविक शैली से अलग तरीके से शानदार खेल रहे हैं। हमने मौजूदा क्रिकेट सत्र में कई बार ऐसा देखा है। ये देखना काफी रोमांचक है कि अन्य खिलाड़ी और अन्य टीमें भी उस आक्रामक शैली का क्रिकेट खेल रही हैं। 

बता दें कि जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के बहुचर्चित ‘बैजबॉल’ तरीके से बल्लेबाजी करते हुए तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को भारत की दूसरी पारी में शतक ठोका है। पीठ में ऐंठन के कारण रिटायर्ड हर्ट होने से पहले उन्होंने 133 गेंदों में 104 रन की पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए। जायसवाल एक समय 73 गेंद में 35 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन दिन के आखिरी सत्र में उन्होंने अपना रवैया बदला और आक्रामक रुख अपनाते हुए शतक पूरा किया।

29 वर्षीय डकेट ने जायसवाल की तारीफ की, लेकिन चुटिले अंदाज में कहा कि वो उभरते हुए सुपरस्टार की तरह दिखते हैं, दुर्भाग्य से वो इस समय बहुत अच्छी लय में है। उसका खराब समय आने वाला है। ये ऐसा दिन था जब मुझे लगता है कि आपको भारत को श्रेय देना होगा। सुबह के सत्र में वो आसानी से रन बनाने का मौका नहीं दे रहे थे।

Advertisement

इंग्लैंड की पहली पारी में 151 गेंदों पर 23 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 153 रन बनाने वाले डकेट ने माना कि भारतीय टीम शनिवार को बेहतर योजना के साथ मैदान पर उतरी थी।

ये भी पढ़ें- न गेल, न डिविलियर्स...इस खिलाड़ी ने उड़ाई Gautam Gambhir की रातों की नींद; हमेशा रहता था खौफ

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड