अपडेटेड 4 March 2025 at 07:37 IST
IND vs AUS: ट्रेविस हेड नहीं ऑस्ट्रेलिया के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को असली खतरा, इनको रोका तो फाइनल पक्का!
IND vs AUS Semifinal: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया के ये 3 खिलाड़ी बड़ा सिर दर्द बन सकते हैं।
IND vs AUS Semifinal: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा। उससे पहले दोनों टीम के कप्तान 2 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के लिए कंगारू टीम के ये तीन खिलाड़ी बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ट्रेविस हेड का होगा पर यहां उनका नाम ही नहीं है। ट्रेविस हेड नहीं बल्कि ये तीन कंगारू खिलाड़ी टीम इंडिया का खेल बर्बाद कर सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया खिलाफ अलग पिच पर खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया के सारे मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के अनुसार दुबई में खेले जा रहे हैं। लीग स्टेज में टीम इंडिया के तीनों मैच अलग-अलग पिच पर हुए थे लेकिन ये सभी पिचें भारतीय स्पिनर्स के लिए काफी मददगार साबित हुईं थी। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया सेमीफाइनल मुकाबला एक अलग पिच पर खेलेंगे। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिचें आम तौर पर धीमी और सूखी रही हैं, जो स्पिन गेंदबाजों को मदद करती हैं। इसलिए उम्मीद है कि सेमीफाइनल की पिच भी इसी तरह की होगी।
1- स्टीव स्मिथ
अगर ऐसा होता है तो ऑस्ट्रेलिया के ये तीन खिलाड़ी टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए बड़ी दिक्कत बन सकते हैं। लिस्ट में पहला नाम आता है कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ का। स्टीव स्मिथ भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। स्टीव स्मिथ को रोकना भारत के लिए बेहद जरूरी होगा, वरना वो टीम इंडिया के लिए बड़ी पारी खेल टीम को मुश्किल में डाल सकते हैं।
2- मार्नस लाबुशेन
लिस्ट में दूसरा नाम मार्नस लाबुशेन का है। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशेन संकटमोचन का काम करते हैं। अगर ऑस्ट्रेलिया किसी मुश्किल में फंसती है तो वहां से टीम को बचाने का काम मार्नस ने कई बार अपने बल्ले से करके दिखाया है। मार्नस अगर क्रीज पर टिक गए, तो वो ऑस्ट्रेलिया की पारी को स्थिरता देंगे और टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं।
3- एडम जाम्पा
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल हो या वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल, पिछले कुछ सालों को देखा जाए तो नॉकआउट मैच में हेड ही भारत को सबसे ज्यादा परेशान करते हैं। लेकिन दुबई की पिच की बात की जाए तो भारत को निश्चित तौर पर जाम्पा से सतर्क रहने की जरूरत है। 32 साल के जाम्पा दुबई में भारतीय बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बन सकते हैं। जाम्पा ने भारत के खिलाफ अब तक 23 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5.61 की इकॉनमी रेट से 35 विकेट चटकाए हैं। जाम्पा का भारत के खिलाफ बेस्ट प्रदर्शन 45 रन देकर 4 विकेट है।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 4 March 2025 at 07:37 IST