अपडेटेड 21 March 2026 at 21:04 IST
IPL 2026: सबसे बड़ा ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम... जबरदस्त फॉर्म में चल रहे वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और अभिषेक कर पाएंगे नया कारनामा?
IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। दुनिया के सबसे बड़े लीग में हर सीजन कुछ रिकॉर्ड ब्रेक होते हैं, तो कुछ नए रिकॉर्ड बनते हैं। ऐसे में क्या इस सीजन वैभव से लेकर ईशान किशन या अभिषेक शर्मा, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे।
Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL 2026) का धमाकेदार रोमांच एक बार फिर से शुरू होने वाला है। जी हां, आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से शुरू होने वाला है। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईपीएल 2026 19वां संस्करण है। आईपीएल को लेकर अभी से ही फैंस के अंदर इसका खुमार चढ़ने लगा है। फैंस अभी से ही उत्सुक हैं कि इस बार कौन खिलाड़ी रनों का रिकॉर्ड तोड़ेगा और कौन सा खिलाड़ी आईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाएगा। वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा या ईशान किशन, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे।
विराट कोहली सबसे टॉप पर
आईपीएल के किसी भी एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने की बात होती है, तो विराट कोहली सबसे टॉप पर आते हैं। जी हां, विराट कोहली ने आईपीएल सीजन 2016 में 973 रन बनाए थे, जिसे आज तक कोई खिलाड़ी उनके रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाया है। वहीं, विराट के बाद शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 में 890 रन और जोस बटलर आईपीएल 2022 में 863 रन बनाए थे।
IPL के एक सीजन में टॉप स्कोरर
- विराट कोहली (2016): 973 रन
- शुभमन गिल (2023): 890 रन
- जोस बटलर (2022): 863 रन
- डेविड वॉर्नर (2016): 848 रन
- साई सुदर्शन (2025): 759 रन
2000 या 3000 रन बनाना चाहेंगे-वैभव सूर्यवंशी
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 बेहद ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि 'अगर आप ये सवाल पूछेंगे तो मैं बोलूंगा एक बल्लेबाज के तौर पर 2000 या 3000 रन तो बनाना ही चाहेंगे। वहीं, वैभव का जवाब सुनकर बगल में बैठे रविंद्र जडेजा भी मुस्कुराने लगे। वैभव ने IPL 2025 के 7 मैचों में, उन्होंने 36 की औसत और 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे।
क्या ईशान या अभिषेक तोड़ पाएंगे विराट का रिकॉर्ड?
टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद आईपीएल में फैंस की नजरें ईशान किशन पर भी रहेगी। ईशान जिस तरह के फॉर्म में चल रहे हैं, उसे देखकर कई फैंस कयास लगा रहे हैं कि इस बार ईशान किशन अच्छा स्कोर करेंगे। वहीं, ईशान के बाद फैंस की नजरें अभिषेक शर्मा पर भी रहेगी। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में अभिषेक ने शानदार पारी खेली थी। अब देखना है कि विराट कोहली का रिकार्ड कौन तोड़ता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 21 March 2026 at 21:04 IST