IPL 2026: KKR को बड़ा झटका, मुस्तफिजुर रहमान और हर्षित राणा के बाद अब ये तूफानी गेंदबाज टीम से बाहर
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा झटका लगा है। पहले मुस्तफिजुर रहमान उसके बाद हर्षित राणा और अब एक और तूफानी गेंदबाज टीम से बाहर हो गया है। KKR को लगातार तीसरा झटका लग चुका है।
- खेल समाचार
- 3 min read

Akash Deep Ruled out of IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। उससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 440 वोल्ट का झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान और हर्षित राणा पहले ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। वहीं, अब केकेआर का एक और तूफानी गेंदबाज आईपीएल सीजन शुरू होने से पहले ही बाहर हो गया है।
जी हां, टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप केकेआर की टीम से बाहर हो गए हैं। वहीं, श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीषा पथिराना भी अभी तक फिट नहीं हुए हैं। ऐसे में KKR के तीन तूफानी गेंदबाज पहले ही बाहर हो चुके हैं और मथीषा पथिराना के खेलने को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। मथीषा पथिराना के बाहर होते ही केकेआर के लिए मुश्किलें और भी अधिक बढ़ जाएगी।
आकाश दीप केकेआर से हुए बाहर
क्रिकबज के अनुसार आकाश दीप आईपीएल 2026 में नहीं खेल पाएंगे। बताया जा रहा है कि आकाश दीप चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के एक बड़े अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि आकाश दीप इस सीजन नहीं खेलेंगे। आपको बता दें कि KKR फ्रेंचाइजी ने मिनी-ऑक्शन में उनके बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये में खरीदा था।
हर्षित राणा ही हुए बाहर
हाल में ही हुए बीसीसीआई (BCCI) के एक अवॉर्ड समारोह में हर्षित राणा बैसाखी के सहारे अवॉर्ड लेने पहुंचे थे। इसके बाद से फैंस कयास लगाने लगे कि आईपीएल सीजन 2026 में शायद ही हर्षित खेलते हुए नजर आए। इसके कुछ दिन बाद ही कहा गया है कि हर्षित राणा आईपीएल सीजन 2026 से बाहर हो गए हैं।
Advertisement
मुस्तफिजुर रहमान पहले ही बाहर हो चुके हैं
बांग्लादेश के देश तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, हर्षित राणा और आकाश दीप से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से बाहर हो चुके हैं। भारत-बांग्लादेश बढ़ते नताव के बीच BCCI के निर्देश के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया था।
मथीशा पथिराना के खेलने पर भी संशय
कोलकाता नाइटराइडर्स की मुश्किलें सिर्फ हर्षित राणा या आकाश दीप तक ही सीमित नहीं है, बल्कि मथीशा पथिराना को लेकर भी है। मथीशा पथिराना को आईपीएल 2026 के लिए KKR ने 18 करोड़ रुपये खरीदा था, लेकिन मथीशा पाथिराना पिछले कई दिनों से चोटिल चल रहे हैं। उनका भी आईपीएल 2026 में खेलना मुश्किल माना जा रहा है।