अपडेटेड 2 July 2024 at 16:23 IST

BREAKING: बारबाडोस में Team India के फंसने से बड़ा झटका, जिम्बाब्वे सीरीज के लिए बदलनी पड़ी टीम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले दो T20 मैचों के लिए टीम इंडिया में बदलाव कर दिया है, इसकी वजह क्या है, यहां जानिए।

Follow :  
×

Share


जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टीम इंडिया में बदलाव | Image: X/ ICC

IND vs ZIM T20I Series: T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बारबाडोस (Barbados) में आए हरिकेन बेरिल तूफान की वजह से टीम इंडिया (Team India) के फंसने के कारण बड़ी समस्या खड़ा हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को मजबूरन बड़ा फैसला लेना पड़ा है।  

दरअसल भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे कुछ खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी T20 सीरीज के लिए भी चुना गया है, लेकिन बारबाडोस में फंसने के कारण ये खिलाड़ी समय पर जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं पहुंच पाएंगे। ऐसे में BCCI को टीम में बदलाव करना पड़ा है।

BCCI ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले 2 T20 मैचों के लिए टीम इंडिया में बदलाव किया है। दरअसल तीन खिलाड़ियों की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी चुने गए हैं। शिवम दुबे (Shivam Dube), संजू सैमसन (Sanju Samson) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की जगह साई सुदर्शन (Sai Sudarshan), जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) और हर्षित राणा (Harshit Rana) का सिलेक्शन हुआ है। 

जिम्बाब्वे के लिए रवाना हो चुकी टीम

5 मैचों की T20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ी मंगलवार तड़के जिम्बाब्वे के लिए रवाना हुए हैं, जिसमें रियान पराग, अभिषेक शर्मा, तुषार देशपांडे, रुतुराज गायकवाड़, आवेश खान और रवि बिश्नोई शामिल हैं, क्योंकि राहुल द्रविड़ का हेड कोच के रूप में कार्यकाल खत्म हो गया है। ऐसे में फिलहाल कोच की भूमिका वीवीएस लक्ष्ण (VVS Laxman) टीम के साथ जिम्बाब्वे गए हैं। 

बता दें कि रोहित (Rohit) की अगुवाई में विश्व विजेता पूरी टीम इंडिया (Team India) बुधवार रात को दिल्ली पहुंचेगी, लेकिन शिवम दुबे और रिंकू सिंह समेत 5 खिलाड़ी बारबाडोस से वापस नहीं आएंगे। दरअसल इसके पीछे जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज है। भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज खेलनी है, जो 6 जुलाई से शुरू होगी और दुबे, रिंकू के अलावा यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और खलील अहमद जिम्बाब्वे दौरे का हिस्सा हैं। लिहाजा ये सभी खिलाड़ी भारत वापस न आकर बारबाडोस (Barbados) से सीधे जिम्बाब्वे रवाना होंगे, लेकिन अब तीन खिलाड़ी सैमसन, जायसवाल और दुबे को लेकर ये खबर आई है। दरअसल ये पहले से ही कहा जा रहा था कि बारबाडोस में फंसे होने के कारण ये खिलाड़ी समय पर जिम्बाब्वे नहीं पहुंच पाएंगे और अब वही हुआ, जिसकी आशंका थी। 

BCCI ने मंगलवार दोपहर एक पोस्ट के जरिए सिलेक्टर्स की ओर से दुबे, जायसवाल और सैमसन का रिप्लेसमेंट चुनने की जानकारी दी है, लेकिन रिंकू सिंह और खलीह अहमद को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इनका रिप्लेसमेंट नहीं चुना गया है। यानि ये दोनों समय पर जिम्बाब्वे पहुंचेंगे। बाकी आगे देखना होगा कि क्या होता है। 

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले दो T20 मैचों के लिए टीम इंडिया

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, हर्षित राणा।

ये भी पढ़ें- 'आपके बिना...', World Sports Journalists Day पर सचिन तेंदुलकर का खेल पत्रकारों के नाम खास संदेश

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 2 July 2024 at 14:57 IST