सिर्फ भारत नहीं, ऑस्ट्रेलिया में भी चलता है विराट का जादू, किंग कोहली के फैन हुए ऑस्ट्रेलियाई डिप्टी PM, तारीफ में कही ये बड़ी बात
ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम रिचर्ड मार्लेस ने विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया में एक बड़ा नाम बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि आरसीबी की आईपीएल जीत में भी भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पार्टनरशिप की साफ झलक दिखाई दी।
- खेल समाचार
- 2 min read
Australian Deputy PM Praises Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत के हीरो रहे विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि 'किंग' कोहली उनके देश में भी सुपरस्टार से कम नहीं हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराककर दूसरी बार खिताब जीता। जीटी के दिए 156 रनों के लक्ष्यों को आरसीबी ने 18वें ओवर में हासिल किया। वहीं आरपीबी को चैंपियन बनाने वाले विराट कोहली ने 75 रन की नाबाद पारी खेली।
हमने RCB को IPL चैंपियन बनते देखा- मार्लेस
रिचर्ड मार्लेस ने कहा, 'पिछले साल जब आईपीएल का फाइनल हुआ उससे एक दिन पहले मैं यहीं था और इस बार भी ऐसा ही हुआ है। एक बार भी हमने RCB को IPL चैंपियन बनते हुए देखा।
'RCB की जीत में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच…'
उन्होंने आगे कहा, 'रविवार (1 जून ) को आईपीएल फाइनल में आरसीबी की जीत के हीरो रहे विराट कोहली 75 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। मुझे यह बात अच्छी लगी कि उनके साथ-साथ जोश हेजलवुड और टिम डेविड भी थे। आरसीबी की आईपीएल जीत में भी भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पार्टनरशिप की साफ झलक दिखी।' मार्लेस ने नई दिल्ली में मनोब कम्युनिटी इवेंट में कहा कि कोहली ऑस्ट्रेलिया में बेहद पॉपुलर हैं।
कोहली ऑस्ट्रेलिया में बड़ा नाम- मार्लेस
इस दौरान रिचर्ड मार्लेस ने विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा, 'इस समय कोहली ऑस्ट्रेलिया में एक बड़ा नाम हैं। मगर जब मैं बड़ा हो रहा था, तब भारतीय क्रिकेट कप्तान बिशन सिंह बेदी उस दौर में महान नाम थे। उन्होंने आगे कहा, क्रिकेट को लेकर दोनों देशों (भारत-ऑस्ट्रेलिया) में खूब दीवानगी है।'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 2 June 2026 at 11:25 IST