BIG BREAKING: एशियन गेम्‍स 2026 में भारत ने पाकिस्‍तान को धो डाला, 19 रनों से हरा जीता क्रिकेट का गोल्‍ड मेडल, अभिषेक-तिलक बने जीत के हीरो

क्रिकेट में भी 'सोना', भारत ने पाकिस्‍तान को धूल चटा एशियन गेम्‍स 2026 में जीता गोल्‍ड मेडल

Asian Games 2026 | Image: AP

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। भारत ने शनिवार को पुरुष क्रिकेट के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से शिकस्त दी। भारत ने निशिन सिटी के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में 212 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम छह विकेट गंवाकर 192 रन ही बना पाई। यह एशियन गेम्स में भारत का 19वां गोल्ड मेडल है।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन बनाए थे। अभिषेक शर्मा ने 68 रन और तिलक वर्मा ने भी तूफानी अंदाज में 51 रन की पारी खेली थी। पाकिस्तान के लिए हसन नवाज आखिरी ओवर तक लड़ाई लड़ते रहे, लेकिन उनकी 96 रन की पारी पाकिस्तान के काम ना आ सकी।

पाकिस्तान के लिए हसन नवाज ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 51 गेंदो में 96 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और सात छक्के हैं। एक समय मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया था। पाकिस्तान को तीन ओवर मे 52 रन की जरूत दी थी लेकिन भारत ने जबर्दस्त गेंदबाजी की। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने सधी शुरुआत की। कप्तान साहिबजादा फरहान (11 गेंदों में 10) और माज सदाकत ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े। यह साझेदारी वॉशिंगटन सुंदर ने चौथे ओवर में फरहान को पवेलियन भेजकर तोड़ी।

जल्द ही पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 39 हो गया। अक्षर पटेल ने पांचवें ओवर में विकेटकीपर उसमान खान (6 गेंदों में 3) और सातवें ओवर में सदाकत का शिकार किया। सदाकत ने 18 गेंदों में 23 रन बनाए, जिसमें तीन चौके हैं। इसके बाद, हसन नवाज और सईम अयूब ने चौथे विकेट के लिए 87 रनों की पार्टनरशिप की और काफी देर तक भारत की टेंशन बढ़ाई रखी। अयूब को शिवम दुबे ने 15वें ओवर में अपने जाल में फंसाकर भारत को राहत दिलाई।

उन्होंने 22 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 29 रन जुटाए। अब्दुल समद ने 9 गेंदों में 9 रन बनाए। उनका सुंदर ने 18वें ओवर में शिकार किया। पाकिस्तान को अंतिम दो ओवर में 44 रन चाहिए थे। सुंदर ने 19वें ओवर में सिर्फ 11 रन दिए। पाकिस्तान को 20वें ओवर में 33 रन की दरकार थी मगर दुबे ने 13 रन खर्च किए। उन्होंने मैच की आखिरी गेंद पर नवाज को आउट किया। साद मसूद 5 गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद रहे।

अभिषेक और तिलक ने लगाई तूफानी फिफ्टी

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों में तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की। अभिषेक को अराफात मिन्हास ने आठवें ओवर में स्टंप आउट कराया। अराफात ने 14वें ओवर में ईशान किशान (18 गेंदों में 20, तीन चौके) का शिकार किए। ईशान ने अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 35 रन जोड़े। भारत को पांचवां झटका अय्यर के रूप में लगा। उन्होंने 24 गेंदों में दो चौकों के जरिए 21 रन बटोरे।

उन्हें अबरार अहम ने 15वें ओवर में अपना शिकार बनाया। अय्यर जब लौटे, तब भारत का स्कोर 133 था। इसके बाद, शिवम दुबे और तिलक वर्मा ने तूफानी बैटिंग की। दोनों ने छठे विकेट लिए 30 गेंदों में 62 रन जोड़े। दानियाल ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर दुबे को आउट किया। उन्होंने 15 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की बदौलत 27 रन की पारी खेली। उपकप्तान तिलक 22 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने तीन चौके और चार छक्के ठोके। भारत ने आखिरी चार ओवर में 69 रन बटोरे।

भारत ने जीता 19वां गोल्ड

इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड जीता था। अब मेंस टीम ने भी पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्णिम प्रदर्शन किया है। क्रिकेट के दोनों गोल्ड मेडल एक बार फिर भारत की झोली में आए हैं।

इसे भी पढ़ें- UP: नोएडा के सुपरनोवा बिल्‍डिंग के 43वीं मंजिल से कूदकर युवक ने की खुदकुशी, AIR BNB में ठहरा था

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 3 October 2026 at 13:32 IST