अपडेटेड 9 March 2026 at 11:59 IST

IND vs NZ Final: पाजी, एक बिहारी सब पर भारी... वर्ल्ड कप जीतने के बाद ईशान किशन और गौतम गंभीर के साथ अर्शदीप की मस्ती, VIDEO

अर्शदीप सिंह ने अपने साथी खिलाड़ियों संग कई सारे वीडियो शेयर किए हैं जिसने तहलका मचा रखा है। इन रील्स में उनके साथ संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और हेड कोच गौतम गंभीर समेत अन्य नजर आ रहे हैं।

Follow :  
×

Share


अर्शदीप सिंह | Image: Instagram

T20 World Cup 2026 IND vs NZ Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को मात देकर भारत चैंपियन बन गया है। इसी के साथ भारत टी-20 वर्ल्ड कप को तीसरी बार जीतने वाला पहला देश भी बन गया। इस 'महाजीत' के बाद खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। उन्होंने मैदान पर जिस तरह का जश्न मनाया उसकी झलक देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस शानदार जीत को भारतीय टीम के युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने यूनिक तरीके से सेलिब्रेट किया।

अर्शदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खिलाड़ियों के साथ कई सारे वीडियो शेयर किए हैं जिसने तहलका मचा रखा है। इन रील्स में उनके साथ संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और हेड कोच गौतम गंभीर समेत अन्य नजर आ रहे हैं।

अर्शदीप-सैमसन की मजेदार रील वायरल

उन्होंने संजू सैमसन को फ्रेम में लेते हुते हुए कहा, 'पाजी, जस्टिस मिल गया।' दूसरी में उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के मजेदार रील शेयर की। उन्होंने साथ में 'एक बिहारी, सब पे भारी' कहकर जीत का जश्न मनाया।

बुमराह-सिराज संग जमकर की मस्ती

इसके अलावा अर्शदीप सिंह ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ भी एक क्यूट और मजेदार रील पोस्ट की।

गौतम गंभीर को भी नहीं छोड़ा

अर्शदीप ने सभी साथी खिलाड़ियों के साथ तो रील बनाई ही, लेकिन अपने हेड कोच को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने गौतम गंभीर को खिलखिलाकर हंसने पर मजबूर कर दिया। अर्शदीप गंभीर को फ्रेम में लेते हुए कहते हैं, 'पाजी कभी हंस भी लिया करो यार।' उनके ऐसा बोलते ही पीछे खड़े सभी खिलाड़ी ठहाके मारकर हंसने लगे।

भारत तीसरी बार बना T20 वर्ल्ड कप चैंपियन

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को परास्त कर दिया। भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में सिर्फ 159 रन ही बना सकी।

इसी के साथ भारत लगातार दो बार चैंपियन बनने वाला पहला देश बन गया। इसके अलावा कोई भी देश अपने यहां टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीत सका है। सूर्यकुमार यादव की कैप्टेंसी में टीम ने यह कारनामा करके इतिहास रच दिया।

इससे पहले भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 और 'हिटमैन' रोहित शर्मा की कैप्टेंसी में 2024 में यह खिताब हासिल किया था। संयोग से ये दोनों ही दिग्गज इस ऐतिहासिक जीत के साक्षी बने, क्योंकि एमएस धोनी और रोहित शर्मा दोनों ही मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: 'टूर्नामेंट का 'मोस्ट डिजर्विंग' स्टार संजू', Virat Kohli ने बांधे तारीफों के पुल, टीम इंडिया की जीत पर हुए गदगद

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 9 March 2026 at 11:59 IST