IND vs AFG: Arshdeep Singh ने पहले दिखाई उंगली फिर Prince Yadav के सामने क्यों जोड़े हाथ? बीच मैदान का ये VIDEO VIRAL
IND vs AFG: बुधवार को लखनऊ में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस बीच मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें अर्शदीप सिंह अपने साथी खिलाड़ी प्रिंस के सामने हाथ जोड़ रहे हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read
IND vs AFG: बुधवार, 17 जून को भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 170 रनों के बड़े अंतर से मात दी।
इस मैच में पहले बल्लेबाजों ने तहलका मचाया, उसके बाद गेंदबाजी में गेंदबाजों ने तूफ़ानी अंदाज में गेंदबाजी की। लखनऊ के मैदान पर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की। अर्शदीप मैच में हैट्रिक लेने से भी चूक गए। मैच में अर्शदीप की गेंद पर प्रिंस यादव ने ऐसा शानदार कैच पकड़ा, जिसके बाद अर्शदीप प्रिंस नतमस्तक हो गए। अर्शदीप का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अर्शदीप प्रिंस ने प्रिंस यादव के आगे क्यों हाथ जोड़े?
दरअसल, टीम इंडिया की तरफ से अर्शदीप प्रिंस 13वें ओवर में गेंदबाजी करने आए। स्ट्राइक पर इब्राहिम जादरान थे। जब सिंह ने इब्राहिम को गेंद डाला तो उन्होंने शॉर्ट खेला, जिसके बाद गेंद हवा में चली गई। इसके बाद प्रिंस यादव करीब 100 मीटर की दौड़ लगाते हुए शानदार कैच पकड़ लिया। प्रिंस के जिस तरीके से कैच पकड़ा टीम के सभी खिलाड़ी हैरान हो गए। इसके बाद अर्शदीप सिंह ने प्रिंस यादव के सामने हाथ जोड़कर उनका आभार प्रकट किया।
हैट्रिक लेने से चुके अर्शदीप सिंह
इस मैच में अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी का नजारा प्रस्तुत किया। उन्होंने इस मैच में 9 ओवर में सिर्फ 45 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इस बीच अफगान के खिलाफ अर्शदीप सिंह हैट्रिक लेने से भी चूक गए। वहीं, प्रिंस यादव ने भी 2 विकेट चटकाए।
भारत-अफगानिस्तान का हाल
बात करें इस मैच के बारे में तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 402 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ़गान की टीम 44.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 232 रन ही बना पाई और टीम इंडिया 170 रनों से जीत गई। इस जीत के साथ भारत ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 18 June 2026 at 16:06 IST