IND vs AFG: गिल-ईशान की आंधी में उड़े अफगानी, इंडिया ने अफगानिस्तान को 170 रन से रौंदा, अर्शदीप-गुरनूर भी चमके

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच लखनऊ में दूसरा वनडे मुकाबला खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 170 रन के बड़े अंतर से जीत लिया है। इस जीत के साथ भारत ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया है।

India vs Afghanistan 2nd ODI match result
इंडिया ने अगफानिस्तान को 170 रन से रौंदा, सीरीज का कब्जा | Image: ANI

IND vs AFG: टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसे भारत ने आसानी से 170 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया है। इस मैच में कप्तान गिल ने 154 रनों की पारी खेली। वहीं, ईशान किशन ने तूफानी अंदाज में 125 रनों की पारी खेली।

इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले भारत को बैटिंग करने का न्योता दिया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 49.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 402 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ़गान की टीम 44.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 232 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ भारत ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया है।

अर्शदीप-गुरनूर की धारदार गेंदबाजी

अफगानिस्तान को महज 232 रनों पर रोकने का काम अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़ ने शानदार तरीके से किया। दोनों ने मिलकर कुल 6 विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह ने 9 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इस बीच अर्शदीप हैट्रिक लेने से चूक गए। इसके अलावा, गुरनूर बराड़ ने 10 ओवर में 60 रन देकर 3 विकेट लिए।

अफगान टीम 232 रनों पर सिमटी

भारत के 402 रन के जवाब में अफगान टीम महज 232 रनों पर सिमट गई। अफ़गान की तरफ से सबसे अधिक रहमत शाह ने 89 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली। इसके अलावा, सेदिकुल्लाह अटल ने 42 रन और सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 41 रन बनाए।

Advertisement

शुभमन गिल ने खेली कप्तानी पारी

शुभमन गिल ने इस मैच में कप्तानी पारी खेलते हुए वनडे करियर का 9वां और बतौर वनडे कप्तान पहला शतक बनाया। उन्होंने 110 गेंदों का सामना करते हुए 22 चौके और 2 छक्के की मदद से 154 रन बनाए।

ईशान किशन की तूफानी पारी

इस मैच में ईशान ने तूफानी अंदाज में 125 रनों की पारी खेली। ईशान ने महज 79 गेंदों का सामना करते हुए 125 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 7 छक्के लगाए।

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड