अपडेटेड 22 March 2025 at 22:12 IST

KKR vs RCB: छोटा पैकेट बड़ा धमाका... अजिंक्य रहाणे का धूम धड़ाका, तोड़ा रैना का विशाल रिकॉर्ड, कर ली गेल की बराबरी

KKR vs RCB: अजिंक्य रहाणे ने शुरुआती 3-4 गेंदों को थोड़ा देखा और उसके बाद चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने महज 25 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया।

Follow :  
×

Share


रहाणे ने तोड़ा रैना का रिकॉर्ड | Image: X

KKR vs RCB: कहते हैं शेर चाहे कितना भी बूढ़ा क्यों ना हो जाए, वो शिकार करना नहीं भूलता। आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में अनुभवी भारतीय खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे को सभी टीमों ने नजरअंदाज किया था। पहले राउंड में वो अनसोल्ड रहे थे। फिर कोलकाता नाइट राइडर्स ने रहाणे पर भरोसा दिखाया और उन्हें 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा।

KKR ने ना सिर्फ अजिंक्य रहाणे को खरीदा, बल्कि उन्हें कप्तान भी नियुक्त किया। आईपीएल 2025 के पहले मैच में ही रहाणे ने साबित कर दिया कि उनमें अभी बहुत जान बाकी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में उन्होंने महज 25 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर सनसनी मचा दी।

रहाणे ने तोड़ा रैना का रिकॉर्ड

KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शुरुआती 3-4 गेंदों को थोड़ा देखा और उसके बाद चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने महज 25 गेंदों पर 200 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अर्धशतक जड़ दिया। रहाणे ने आउट होने से पहले 31 गेंदों का सामना किया और 56 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 चौके ठोके।

आईपीएल 2025 के ओपनिंग मैच में शानदार बल्लेबाजी कर अजिंक्य रहाणे ने दो बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। वो अब RCB के खिलाफ चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने मिस्टर आईपीएल कहे जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

IPL में RCB के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

861 रन- डेविड वॉर्नर 
838 रन- एमएस धोनी 
793 रन- रोहित शर्मा 
741 रन- अजिंक्य रहाणे 
728 रन- अंबाती रायुडू

अजिंक्य रहाणे ने की क्रिस गेल की बराबरी

RCB के खिलाफ मैच में अर्धशतक जड़कर अजिंक्य रहाणे ने सुरेश रैना का रिकॉर्ड तो तोड़ा ही, इसके अलावा 'यूनिवर्स बॉस' यानि  क्रिस गेल की भी बराबरी कर ली। रहाणे अब आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक ठोकने के मामले में संयुक्त रूप से 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। रहाणे ने आईपीएल करियर का 31वां अर्धशतक जड़ा। क्रिस गेल के नाम भी इतनी फिफ्टी है। आईपीएल में सबसे अधिक अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर के नाम है, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में 62 फिफ्टी ठोके हैं। 

इसे भी पढ़ें: IPL 2025 में मैच टाई होने पर क्या होगा? BCCI ने सुपर ओवर नियम में किया बड़ा बदलाव, अब ऐसे निकलेगा नतीजा


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 22 March 2025 at 22:12 IST