अपडेटेड 24 February 2026 at 17:38 IST
IND vs ZIM मैच में रनों का सैलाब लाएगा भारत, पूर्व दिग्गज की भविष्यवाणी- जिम्बाब्वे के खिलाफ बनेगा 250 का स्कोर
IND vs ZIM Super 8 March: दक्षिण अफ्रीका के बाद भारतीय टीम सुपर-8 में अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने उतरेगी। इस अहम मुकाबले में भारत के 230-250 रन बनाने की बड़ी भविष्यवाणी हो चुकी है।
IND vs ZIM Super 8 March: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांस धीरे-धीरे बढ़ते जा रहा है। वर्ल्ड कप में भारत सुपर 8 का अलग मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगा। यह अहम मुकाबला गुरुवार, 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत को सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो अपने अगले दोनों मैच को हर हाल में जितना होगा। हालांकि, जिम्बाब्वे मैच में अभी दो दिन बचे हुए, लेकिन उससे पहले ही भारतीय टीम के एक पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने भविष्यवाणी कर दी है। दिग्गज खिलाड़ी के अनुसार सूर्यकुमार की अगुवाई वाली भारतीय टीम जिंबाम्बे के खिलाफ 250 रन बनाएगी।
अजय जडेजा ने की भविष्यवाणी
भारतीय टीम के पूर्व और दिग्गज खिलाड़ी अजय जडेजा ने जिंबाम्बे के खिलफ भारत को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा 'भारत अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करता है, तो 230 या 250 रन लोड हो रहे हैं। मेरा ट्वीट को मार्क कर लें।' यह भविष्यवाणी एक यूजर को रिप्लाइ करते हुए लिखा।
एक्स पर पोस्ट का जवाब दिया अजय जडेजा ने
दरअसल, दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद एक यूजर ने एक्स पर लिखा 'अगर जिम्बाब्वे भारत के खिलाफ जीत जाता है, तो मैं गंजा होकर यहां पोस्ट करूंगा।' इसके जवाब में अजय जडेजा ने भविष्यवाणी की कि भारत जिम्बाब्वे के खिलाफ 230 या 250 रन बनाएगा, अगर पहले बैटिंग करता है तो।
सुपर-8 में भारत का पूरा शेड्यूल
22 फरवरी-भारत vs साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद (भारत 76 से हारा)
26 फरवरी-भारत vs जिम्बाब्वे, चेन्नई
1 मार्च-भारत vs वेस्टइंडीज, कोलकाता
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 24 February 2026 at 17:17 IST