अपडेटेड 10 March 2025 at 21:27 IST

टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने के बाद भारत पहुंचे हेड कोच गौतम गंभीर, दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग

Team India : ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद टीम एंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर नई दिल्ली पहुंच गए हैं।

Follow :  
×

Share


दिल्ली पहुंचे गौतम गंभीर | Image: Video Grab

Team India Return : ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम का वापस वतन आने का इंतजार हर क्रिकेट प्रेमी कर रहा था। टीम इंडिया के खिलाड़ी अलग-अलग फ्लाइट से वापस भारत आ रहे हैं। टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर की वतन वापसी हो गई है। गौतम गंभीर दुबई से नई दिल्ली आ गए हैं।

दुबई में ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम भारत लौट आई है। मैनेजर के साथ कोच गौतम गंभीर और कुछ खिलाड़ी दिल्ली एयरपोर्ट पर, तो कुछ खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे हैं। तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भी दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया है। खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए हजारों की संख्या में फैन्य एयरपोर्ट पहुंचे हैं।

मुंबई पहुंचे रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी दुबई से सीधे दिल्ली और कुछ मुंबई पहुंचे हैं। कुछ समय पहले मुंबई एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट लैंड हुई है। जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा को अपने परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। रोहित शर्मा की कुछ फोटो भी सामने आई है। एयरपोर्ट के बाहर खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी है। मुंबई एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा के अलावा हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल को भी देखा गया है। 

भारत द्वारा जीते गए ICC टूर्नामेंट

1983 वनडे विश्व कप : क्रिकेट में पहली जीत थी जिसमें कपिल देव की टीम ने सभी बाधाओं को पार करते हुए अपनी योग्यता साबित की और लॉर्ड्स में मजबूत वेस्टइंडीज को हराया।

2002 चैंपियंस ट्रॉफी : सौरव गांगुली की कप्तानी में 29 और 30 सितंबर (रिजर्व डे) को कोलंबो में लगातार बारिश के कारण भारत और मेजबान श्रीलंका को ट्रॉफी साझा करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

2007 ICC विश्व टी20 : MS धोनी के नेतृत्व वाली एक युवा टीम ने इतिहास रच दिया। उन्होंने टूर्नामेंट के शुरूआती चरण में रोमांचक फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी हासिल की।

2011 वनडे विश्व कप : भारतीय टीम पर वनडे विश्व कप ट्रॉफी के लिए लंबे इंतजार को खत्म करने का काफी दबाव था। मुंबई में हुए फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर 28 साल के लंबे इंतजार के बाद दूसरा 50 ओवर का विश्व कप जीता।

2013 चैंपियंस ट्रॉफी: ICC टूर्नामेंट में धोनी के नेतृत्व और भारत के सबसे सफल कप्तान के रूप में उनकी प्रतिष्ठा को तब मजबूती मिली जब उनकी टीम ने एजबेस्टन में बारिश से बाधित फाइनल में इंग्लैंड को हराया। कम स्कोर वाले इस मैच में रविंद्र जडेजा ने 25 गेंद में 35 रन बनाकर भारत को 7 विकेट पर 129 रन के स्कोर पर पहुंचाया, लेकिन धोनी की रणनीतिक सूझबूझ ने उन्हें 5 रन से जीत दिलाई।

2024 T20 विश्व कप: भारत हर बार प्रतियोगिता में प्रबल दावेदार होने के बावजूद ICC ट्रॉफी जीतने के एक और सूखे को समाप्त करने के लिए बेताब था। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संयम और दबाव से निपटते हुए 7 रन से जीत दर्ज कर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की।

ये भी पढ़ें: दुबई से ट्रॉफी लेकर लौटे 'चैंपियनों के चैंपियन' रोहित शर्मा, एयरपोर्ट से पहली तस्वीर आई सामने

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 10 March 2025 at 20:24 IST