दुबई से ट्रॉफी लेकर लौटे 'चैंपियनों के चैंपियन' रोहित शर्मा, एयरपोर्ट से पहली तस्वीर आई सामने

भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी दुबई से सीधे दिल्ली और कुछ मुंबई पहुंचे हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर कप्तान रोहित शर्मा की फ्लाइट लैंड हुई है।

Follow : Google News Icon  
Rohit Sharma returned with the trophy from Dubai picture surfaced before the airport
ट्रॉफी लेकर लौटे रोहित शर्मा | Image: Republic

Rohit Sharma Return : दुबई में ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराने के बाद चैंपियन टीम इंडिया के खिलाड़ी भारत आना शुरू हो गए हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ी अलग-अलग फ्लाइट से वापस भारत आए हैं। हेड कोच गौतम गंभीर और तेज गेंदबाज हर्षित राणा दुबई से नई दिल्ली पहुंचे हैं। वहीं कप्तान रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ मुंबई आ गए हैं।

भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी दुबई से सीधे दिल्ली और कुछ मुंबई पहुंचे हैं। कुछ समय पहले मुंबई एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट लैंड हुई है। जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा को अपने परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। रोहित शर्मा की कुछ फोटो भी सामने आई है। एयरपोर्ट के बाहर खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी है।

  • दिल्ली- ऋषभ पंत, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव
  • मुंबई- रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर
  • बैंगलोर- केएल राहुल
  • अहमदाबाद- हार्दिक पांड्या

मैनेजर के साथ भारत के हेड कोच गौतम गंभीर और कुछ खिलाड़ी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे हैं। खबर है कि 22 मार्च से शुरू होने वाले IPL में अपनी-अपनी टीम के साथ जुड़ने से पहले सभी खिलाड़ी एक छोटा ब्रेक लेंगे। कई IPL टीमों ने अपने प्री-सीजन कैंप शुरू कर दिए हैं।

रविवार को दुबई में खेले गए ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की। कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले के कमाल और स्पिनरों के धमाल के दम पर भारत ने ये जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने स्वीकार किया कि रोहित शर्मा की असाधारण पारी ने फाइनल मुकाबले में जीत को पहुंच से दूर किया।

Advertisement

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मना था जश्न

इस जीत में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के सभी खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भारत ने पिछले साल जून में पुरुष T20 विश्व कप जीता था और रविवार को तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती। 2024 में T20 वर्ल्ड कप जीतकर जब भारत की टीम वापस वतन आई, तो मुंबई के मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम में उनका भव्य स्वागत हुआ था। लेकिन इस बार दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी अलग-अलग लौटे हैं।

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने के बाद भारत पहुंचे हेड कोच गौतम गंभीर, दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड