अपडेटेड 16 February 2026 at 20:17 IST
AFG vs UAE T20 World Cup: अफगानिस्तान ने AUE को हराया तो बिगड़ गया ग्रुप-D का समीकरण, न्यूजीलैंड को सुपर-8 में जाने के लिए करना होगा ये काम
AFG vs UAE T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान ने यूएई को ग्रुप मैच में हरा दिया है। इस जीत के बाद अफगानिस्तान की सुपर 8 में बने रहने की उम्मीद अब भी कायम है। इस मैच में AFG ने UAE को 5 विकेट से हराया।
AFG vs UAE T20 World Cup 2026: सोमवार, 16 फरवरी को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर-28 अफगानिस्तान बनाम यूएई के बीच खेला गया। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जिसे अफगानिस्तान ने आसानी से 5 विकेट से जीत लिया।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 162 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। जीत के साथ अफगानिस्तान के सुपर-8 में जाने की उम्मीद अब भी बरकरार है। वहीं, अफगानिस्तान की जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका सुपर-8 में पहुंच गया।
ग्रुप D का पॉइंट्स टेबल बदला
अफगानिस्तान और यूएई के बीच मैच के बाद ग्रुप D की अंकतालिका का हाल बदल गया है। अफगानिस्तान की टीम इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में 2 अंक के साथ तीसरे स्थान पर पहुँच गई है। वहीं, यूएई चौथा स्थान पर है। ग्रुप D में दक्षिण अफ्रीका 6 अंक के साथ पहले स्थान पर और न्यूजीलैंड 4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है।
ग्रुप D का बदल सकता है
अगर ग्रुप D की अंकतालिका को ध्यान देखा जाए, तो अगर न्यूजीलैंड अपना अगला मैच हार जाता है और उधर अफगानिस्तान अपना चौथा मैच जीत जाता है, तो पूरा समीकरण बदल सकता है। न्यूजीलैंड की हार और अफगानिस्तान की जीत के बाद दोनों के पास 4-4 अंक होंगे। इसके बाद दोनों का रन रेट देखे जाएंगे। जिसका रन रेट सही होगा, वहीं आगे जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 में पहुंचा
अफगानिस्तान ने यूएई को ग्रुप मैच में जैसे ही हराया वैसे ही दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 में पहुंचा। ग्रुप D में दक्षिण अफ्रीका पहले ही 6 अंक के साथ टॉप पर बना हुआ। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका का एक मैच बना हुआ, जो यूएई के खिलाफ 18 फरवरी को खेलेगा।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 16 February 2026 at 17:02 IST