अपडेटेड 7 July 2024 at 20:53 IST

'शतकवीर' अभिषेक शर्मा की तूफानी सेंचुरी; चौके-छक्के जड़ते हुए रोहित, सूर्या के क्लब में ली एंट्री

अभिषेक शर्मा ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा। इसी के साथ अभिषेक ने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े खिलाड़ियों के स्पेशल क्लब में एंट्री ली।

Follow :  
×

Share


Abhishek Sharma take Entry in Rohit Sharma and SuryaKumar Yadav Special Club | Image: BCCI/ AP

Abhishek Sharma Century: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही कप्तान शुभमन गिल 2 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद टीम इंडिया को IPL के धुआंधार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का असली रूप देखने को मिला।

टीम इंडिया के लिए दूसरा टी20 मैच खेल रहे अभिषेक शर्मा ने 46 गेंदों पर चौके-छक्के लगाते हुए अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा। इसी के साथ अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े खिलाड़ियों के स्पेशल क्लब में एंट्री ले ली।

अभिषेक शर्मा ने रोहित, सूर्यकुमार के क्लाब में मारी एंट्री

अभिषेक शर्मा ने आज खेल में आज कोई हड़बाहट नहीं दिखाई। पहले वे आराम से सेट हुए। सेट होने के बाद उन्होंने 33 गेंदों पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया। लेकिन इसके बाद तो जैसे अभिषेक शर्मा ने गेंद को सिर्फ हवा में ही रखा। अगली 13 गेंदों में अभिषेक शर्मा ने अपना शतक पूरा कर लिया। इसी के साथ अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव के स्पेशल क्लब में एंट्री मारी जहां टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा इस लिस्ट में टॉप पर हैं।  

अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में भारत के लिए सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)

  • 35 – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
  • 45 – सूर्यकुमार यादव बनाम श्रीलंका, राजकोट, 2023
  • 46 – केएल राहुल बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2016
  • 46 – अभिषेक शर्मा बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2024*

भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में सबसे ज्यादा शतक पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने जड़े हैं। रोहित ने अपने करियर में पांच टी20 शतक लगाए हैं। वहीं इस लिस्ट में चार शतक के साथ सूर्यकुमार यादव दूसरे स्थान पर हैं। इन दोनों के अलावा केएल राहुल ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में दो शतक लगाए हैं। वहीं रैना, कोहली, हुड्डा, जायसवाल, गायकवाड़ और गिल ने एक-एक शतक लगाया है।

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: IPL वाले रौद्र रूप में नजर आए अभिषेक शर्मा, सिर्फ 46 गेंदों पर जड़ा करियर का पहला शतक | Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 7 July 2024 at 18:57 IST