'2005 के बाद हालात बिगड़ गए, जब उन्हें ट्रॉफी चोर कहा गया...', महिला एशिया कप जीतने के बाद नकवी से ट्रॉफी न लेने पर आया BCCI का रिएक्शन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले जीतकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद टीम इंडिया ने PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रोपी लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद खूब बखेड़ा हुआ, अब BCCI सेक्रेटरी का बयान आया है।
- खेल समाचार
- 2 min read
एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रेसिडेंट और पाकिस्तान क्रिकेट चीफ (PCB) मोहसिन नकवी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम के महिला एशिया कप की ट्रॉफी न लेने पर अब BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया का बयान आया है। इस पूरे मुद्दे पर सैकिया ने कहा '"ट्रॉफी न लेना एक अलग बात है। असल में टूर्नामेंट जीतना मायने रखता है। ट्रॉफी न लेने से विवाद खड़ा हुआ, हालांकि यह विवाद हमने शुरू नहीं किया था। पहलगाम की घटना के बाद ही हमने अपना रुख साफ कर दिया था। हमने वही स्टैंड लिया जो पुरुषों के एशियाई खेलों के समय लिया था।
पुरस्कार वितरण समारोह पर आपत्ति
BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा 'हमने उस संदर्भ के आधार पर अपना रुख बरकरार रखा। हमने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि पुरस्कार वितरण समारोह की उनकी योजना हमें मंजूर नहीं है। हमने उनके अध्यक्ष को सूचित किया था कि यदि वे उसी प्रणाली के साथ आगे बढ़ते हैं, तो हम समारोह में भाग नहीं लेंगे। चूंकि वे सहमत नहीं हुए, इसलिए हमने उस तरीके से ट्रॉफी स्वीकार न करने का फैसला किया, हम इसे बाद में प्राप्त करेंगे।
यह पूरी तरह से बीसीसीआई का फैसला
पाकिस्तान क्रिकेट चीफ (PCB) मोहसिन नकवी से विजेता ट्रॉफी न लेने को लेकर BCCI सेक्रेटरी बीसीसीआई का फैसला बताया। उन्होंने कहा 'यह पूरी तरह से बीसीसीआई का फैसला था। हमने आंतरिक रूप से इस पर चर्चा की थी, और बीसीसीआई का रुख पहले जैसा ही है।
चाहे बात खिलाड़ियों की हो, टीम की हो या बीसीसीआई अधिकारियों की, हम सब एकजुट हैं; खिलाड़ियों के फैसलों और बीसीसीआई के फैसलों में कोई मतभेद नहीं है। हम एक होकर काम करते हैं। जो भी फैसला लिया जाता है, हम बीसीसीआई की स्थापित नीतियों के अनुसार आगे बढ़ते हैं।
टीम इंडिया ने 72 रनों से जीता मैच
इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया के जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 111 रन ही बना पाई और टीम इंडिया ने 72 रनों से मैच को जीत लिया।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 14 September 2026 at 16:01 IST