Asian Games 2026: 'पाकिस्तान के खिलाफ जीत बहुत...,' भारत को Gold दिलाने के बाद तिलक-शिवम दुबे का जोश हाई

Asian Games 2026: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है। भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रनों से शिकस्त देकर मेडल अपने नाम किया।

भारत को Gold दिलाने के बाद तिलक-शिवम दुबे का जोश हाई | Image: ANI/BCCI

Asian Games 2026: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने शनिवार को एशियन गेम्स 2026 में एक नया इतिहास रचा दिया। टीम इंडिया ने पुरुष क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रनों से करारी शिकस्त देकर देश के लिए 19वां गोल्ड मेडल जीता।

इससे पहले टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212 रनों का विशाल लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 6 विकेट गंवाकर सिर्फ 192 रन ही बना पाई और भारत ने आसानी से 'सोना' अपने नाम कर लिया। 

टीम इंडिया की जीत में पहले तिलक वर्मा ने गर्दा मचाया, उसके बाद गेंदबाजी में शिवम दुबे ने जमकर कहर मचाया। जीत के बाद इन दोनों खिलाड़ियों का जोश एकदम हाई। जीत के बाद दोनों की पहली प्रतिक्रिया आई है।

पाकिस्तान के खिलाफ जीतना गर्व की बात-तिलक वर्मा

एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत के बाद तिलक वर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा '"यह बहुत शानदार एहसास है; एशियन गेम्स जीतने पर जो खुशी मिलती है, वह आम टूर्नामेंट्स से बिल्कुल अलग होती है। यह रेगुलर सर्किट से पूरी तरह अलग है। मैंने 2023 में चीन में भी ऐसा ही महसूस किया था, और अब इसे दोबारा जीतना, खासकर पाकिस्तान के खिलाफ, बहुत गर्व की बात है। यह बहुत अच्छा लगता है।'

आगे उन्होंने कहा 'ज़ाहिर है, भारत-पाकिस्तान मैच में दबाव तो होता ही है। दबाव हमेशा रहता है, लेकिन मैंने पहले भी पाकिस्तान के खिलाफ खेला है और ऐसी स्थितियों का सामना किया है। मैंने उस अनुभव का इस्तेमाल किया, और आखिरकार नतीजा हमारे पक्ष में रहा, इसलिए मैं सच में बहुत आभारी हूं।'

October 3, 2026

एहसास को शब्दों में बयां करना मुश्किल-शिवम दुबे

पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे शिवम दुबे ने कहा 'इस एहसास को शब्दों में बयां करना मुश्किल है क्योंकि हमने देश के लिए गोल्ड जीता है। मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
गोल्ड जीतना और देश का नाम रोशन करना, ऐसी चीज़ है जिसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता। यह दिल से महसूस होता है। सभी भारतीय यह जानते हैं, और उम्मीद है कि उन्हें भी हम पर गर्व होगा'

October 3, 2026

सभी के लिए बहुत गर्व की बात-हेड कोच, वीवीएस लक्ष्मण

हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण ने जीत के बाद कहा 'गोल्ड मेडल को बचाए रखना वाकई खास बात है। दो साल पहले हमने चीन में जीत हासिल की थी और अब फिर से जीते हैं। मुझे खिलाड़ियों के लिए बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि यह निश्चित रूप से एक सम्मान की बात है, हमारे खिलाड़ियों के लिए कुछ अलग अनुभव है। उनमें से कई ने वर्ल्ड कप जीता है, लेकिन बहुतों के लिए यह पहली बार है जब वे गोल्ड मेडल जीत रहे हैं।

मुझे यकीन है कि यह उन सभी के लिए बहुत गर्व की बात है। इसलिए, मैं बहुत खुश हूँ। मुझे लगता है कि हमने एकजुट होकर अच्छा खेला। जब से हम जापान आए, तब से हालात काफी चुनौतीपूर्ण रहे। टोक्यो से लेकर यहाँ वेन्यू तक बारिश हमारा पीछा करती रही। लेकिन कुल मिलाकर, मुझे लगता है कि टीम ने बहुत अच्छा खेला और मैं इस नतीजे से बहुत खुश हूं।

October 3, 2026

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: 'मेन इन ब्लू ने...', PAK को धूल चटाकर टीम इंडिया ने जीता Gold, PM मोदी-अमित शाह से लेकर किसने क्या कहा?
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 3 October 2026 at 16:53 IST