Asian Games 2026: 'मेन इन ब्लू ने...', PAK को धूल चटाकर टीम इंडिया ने जीता Gold, PM मोदी-अमित शाह से लेकर किसने क्या कहा?
Asian Games 2026: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रनों से करारी शिकस्त देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जीत पर कई बड़ी हस्तियों ने टीम इंडिया को बधाई दी है।
- खेल समाचार
- 4 min read

Asian Games 2026: शनिवार, 3 अक्टूबर को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में एक नया इतिहास रचा दिया। भारत ने पुरुष क्रिकेट के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से शिकस्त देकर देश के लिए 19वां गोल्ड मेडल जीत लिया।
इससे पहले टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम छह विकेट गंवाकर 192 रन ही बना पाई और भारत ने आसानी से 'सोना' अपने नाम कर लिया।
टीम इंडिया की इस शानदार जीत पर देश की कई बड़ी हस्तियों ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया जैसे कई बड़े नेताओं ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है। आइए जानते हैं किसे क्या कहा?
भारत के नाम एक बार फिर गोल्ड!-PMO
टीम इंडिया की शानदार पर PMO ने एक्स पर लिखा 'भारत के नाम एक बार फिर गोल्ड! एशियाई खेलों में अपना खिताब बरकरार रखने पर हमारी पुरुष क्रिकेट टीम को बधाई। यह वाकई देश के लिए खुशी का मौका है। टीम के सदस्यों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।'
Advertisement
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को सलाम-अमित शाह
पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा 'भारत की शानदार जीत! आज के मैच में जबरदस्त जीत और #AsianGames2026 में गोल्ड मेडल जीतने के लिए हमारी पुरुष क्रिकेट टीम को सलाम। मैदान पर आपके ज़बरदस्त स्कोर, तूफानी बॉलिंग और मजबूत फ़ील्डिंग के दम पर आपने जो कमाल दिखाया, उससे विरोधी टीम के लिए कोई मौका नहीं बचा और भारत में जश्न का माहौल बन गया। हमें आप पर गर्व है। जीत हमेशा आपकी हो।'
अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की शानदार बल्लेबाजी-राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा 'भारतीय क्रिकेट के लिए एक यादगार जीत! टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर एशियन गेम्स में पुरुषों के T20 गोल्ड मेडल का सफलतापूर्वक बचाव किया और पाकिस्तान के खिलाफ अपनी जीत का सिलसिला लगातार सात T20I तक बढ़ा लिया।'
आगे उन्होंने लिखा 'अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतक लगाकर बल्लेबाजी की कमान संभाली, जबकि अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने अहम विकेट लेकर पाकिस्तान के लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश को काबू में रखा।'
Advertisement
'मेन इन ब्लू' ने फिर कमाल कर दिखाया-जेपी नड्डा
केंद्रीय हेल्थ मिनिस्टर जेपी नड्डा ने टीम इंडिया की शानदार जीत पर बधाई देते हुए कहा ''मेन इन ब्लू' ने फिर कमाल कर दिखाया! पाकिस्तान को एक रोमांचक फाइनल में हराकर और एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल सफलतापूर्वक बचाने के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई! 'मेन इन ब्लू' को आगे के सफ़र के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं!'