अपडेटेड 9 August 2024 at 10:44 IST

BREAKING: ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के साथ धोखा! अरशद ने 'नशा' कर फेंका 92.97 मीटर तक भाला? मचा बवाल

Arshad Nadeem Dope Test: पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़कर गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम पर चीटिंग का आरोप लग रहा है।

Follow :  
×

Share


अरशद नदीम पर चीटिंग का आरोप | Image: pti

पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो फाइनल के बाद बड़ी जानकारी सामने आई है। पाकिस्तान के भालाफेंक खिलाड़ी अरशद नदीम ने 92.97 मीटर थ्रो कर सनसनी मचा दी। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को हरा दिया लेकिन अब उनपर चीटिंग के आरोप लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अरशद नदीम का डोप टेस्ट कराने की मांग तेजी से उठाई जा रही है।

जैवलिन फाइनल के बाद ये मांग उठ रही है कि पाकिस्तान के अरशद नदीम का डोप टेस्ट हो। अरशद पर पेरिस ओलंपिक में चीटिंग करने का आरोप लगाया जा रहा है। उनके गोल्ड मेडल जीतने के बाद बवाल बढ़ गया है। बता दें कि अरशद ने क्वालिफिकेशन राउंड में 86.59 मीटर थ्रो कर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं भारत के नीरज चोपड़ा ने 89.34 मीटर थ्रो कर फाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी थी। फाइनल में पहुंचने के बाद अरशद ने दो बार 90 मीटर क्रॉस किया और अब  इसी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बता दें कि गुरुवार को हुए फाइनल में जहां बाकी धुरंधर खिलाड़ी 85 मीटर थ्रो करने में संघर्ष कर रहे थे वहीं अरशद नदीम ने आसानी से दो मौके पर 90 मीटर से ऊपर भाला फेंका। यही वजह है कि उनकी डोप टेस्ट कराने की मांग उठ रही है। 

अरशद नदीम पर डोपिंग के आरोप

फैंस को ये तो उम्मीद थी कि पाकिस्तान के अरशद नदीम फाइनल में नीरज चोपड़ा को कड़ी टक्कर देंगे, लेकिन ये नहीं पता था कि वो 92.97 मीटर थ्रो कर ओलंपिक रिकॉर्ड बना देंगे। बता दें कि अरशद नदीम का पहला थ्रो फाउल रहा था। दूसरे प्रयास में उन्होंने 92.97 मीटर भाला फेंक सनसनी मचा दी। इसके साथ ही उन्होंने 16 साल पहले बने ओलंपिक रिकॉर्ड को तहस-नहस कर दिया। इससे पहले नॉर्वे के एंड्रियास थोरकिल्डसन ने 2008 में 90.57 मीटर का थ्रो कर ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया था।

फाइनल में अरशद नदीम का प्रदर्शन

पहला प्रयास- फाउल 
दूसरा प्रयास- 92.97 मीटर 
तीसरा प्रयास- 88.72 मीटर 
चौथा प्रयास- 79.40 मीटर 
पांचवां प्रयास- 84.87 मीटर 
छठा प्रयास- 91.79 मीटर

इसे भी पढ़ें: अरशद की जीत का जश्न मना लो पाकिस्तान, मगर नीरज चोपड़ा ने भी कर दिया है बड़ा ऐलान, सुनकर होश उड़ना तय!

 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 9 August 2024 at 09:54 IST