‘कैब पकड़ो और जल्दी चेपॉक पहुंचो’ Vijay के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान आर्मी ड्रेस में दिखे अंशुल कंबोज? अश्विन ने लिए मजे
Anshul Kamboj viral photo: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलापति विजय के शपथग्रहण समारोह में एक पुलिसकर्मी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो अंशुल कंबोज की तरह दिखता है। इसके बाद पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने इसे शेयर कर CSK प्लेयर के मजे लिए।
CSK vs LSG: Chennai Super Kings और Lucknow Super Giants के बीच खेले गए अहम मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर एक मजेदार घटना ने फैंस का ध्यान खींच लिया। तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री C. Joseph Vijay के शपथ ग्रहण समारोह की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो गई, जिसमें मंच पर खड़ा एक सुरक्षा अधिकारी हूबहू CSK के तेज गेंदबाज Anshul Kamboj जैसा दिखाई दे रहा था।
तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने मजाक करते हुए लिखा कि “अंशुल कंबोज मैच छोड़कर पुलिस ड्यूटी करने पहुंच गए हैं।”
अश्विन का मजेदार पोस्ट हुआ वायरल
पूर्व भारतीय स्पिनर Ravichandran Ashwin भी इस मजाकिया माहौल में शामिल हो गए। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “ड्यूटी हमेशा पहले आती है, लेकिन मैच वाले दिन यह कुछ ज्यादा हो गया। जल्दी कैब पकड़ो और चेपॉक पहुंचो अंशुल कंबोज, बड़ा मैच है!” अश्विन का यह पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गया और फैंस ने भी इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं।
CSK ने भी लिया मजे में हिस्सा
सोशल मीडिया पर चल रही इस हल्की-फुल्की मस्ती में Chennai Super Kings भी पीछे नहीं रही। टीम ने अंशुल कंबोज का गेंदबाजी करते हुए एक वीडियो शेयर किया और लिखा, “चिंता मत कीजिए, अंशुल कंबोज यहीं हैं।” वीडियो के जरिए फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया कि कंबोज टीम के साथ मौजूद हैं और मैच की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
चेन्नई में राजनीति और क्रिकेट का डबल उत्साह
रविवार को चेन्नई में राजनीति और क्रिकेट दोनों का अलग ही माहौल देखने को मिला। एक तरफ चेपॉक स्टेडियम में IPL का अहम मुकाबला खेला गया, जिसमें टीम को 5 विकेट से जीत मिली। वहीं दूसरी ओर अभिनेता से नेता बने विजय पहली बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शहर में दोनों घटनाओं को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस बीच वायरल हुई तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मनोरंजन का नया तड़का लगा दिया।
CSK ने फैंस से की थी खास अपील
शपथ ग्रहण समारोह और IPL मैच एक ही दिन होने के चलते Chennai Super Kings ने पहले ही अपने फैंस से अपील की थी कि स्टेडियम में किसी तरह का राजनीतिक माहौल न बनाया जाए और मैच के दौरान खेल भावना बनाए रखें। हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस ने इस पूरे घटनाक्रम को हल्के-फुल्के अंदाज में लिया और ‘अंशुल कंबोज पुलिस ड्यूटी पर’ वाले मीम्स खूब वायरल हुए।
Published By : Shashank Kumar
पब्लिश्ड 11 May 2026 at 10:35 IST