अपडेटेड 13 May 2025 at 13:54 IST

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट कोहली, पत्नी अनुष्का भी हैं साथ

विराट और अनुष्का संत प्रेमानंद महाराज को बहुत मानते हैं। इससे पहले भी वो उनकी शरण में पहुंच हैं।

Follow :  
×

Share


Virat Anushka in Vrindavan | Image: X

Virat Kohli- Anushka Sharma in Vrindavan: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया। टेस्ट से रिटायरमेंट के ऐलान के बाद विराट कोहली एक बार फिर वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंच गए हैं। विराट के साथ पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद हैं।

विराट और अनुष्का संत प्रेमानंद महाराज को बहुत मानते हैं। इससे पहले भी वो उनकी शरण में पहुंच हैं। विराट ने जब अपने करियर से जुड़ा बहुत बड़ा फैसला लिया उसके बाद एक बार फिर वो प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। 

विराट ने लिया प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद

टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के ऐलान के बाद 12 मई को विराट और अनुष्का मुंबई से दिल्ली आए थे। इसके बाद आज मंगलवार (13 मई) को दोनों वृंदावन पहुंचे और संत प्रेमानंद महाराज का के आश्रम गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों दो घंटों से ज्यादा समय तक आश्रम में रहे और प्रेमानंद महाराज से उन्होंने आशीर्वाद लिया और उनसे बातचीत की।

पहले भी दो बार कर चुके हैं मुलाकात

जान लें कि यह तीसरा मौका था जब विराट और अनुष्का संत प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे। इसके पहले उन्होंने 4 जनवरी 2023 में प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया था। इसके बाद उनका फॉर्म बेहतर हो गया था। वहीं, 10 जनवरी 2025 को भी विरुष्का वृंदावन पहुंचे थे। इस दौरान किंग कोहली ने प्रेमानंद महाराज को दंडवत प्रणाम किया था। तब बातचीत के दौरान गुरु प्रेमानंद महाराज जी ने विराट के खेल की सराहना भी की थी।

प्रेमानंद महाराज ने कहा था कि जब आप मैदान में क्रिकेट खेलते हैं तो पूरे देश को प्रसन्नता होती है। मैच जीतते है तो पूरा देश पटाखे फोड़ता है। क्या ये इनकी साधना नहीं है। भले ही यह केवल एक खेल है, लेकिन जब वह जीतते हैं तो पूरा देश प्रसन्न हो जाता है।

टेस्ट क्रिकेट को विराट का अलविदा

बता दें कि विराट कोहली ने सोमवार, 12 मई को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने टेस्ट रिटायरमेंट की घोषणा की और ये खबर सुनते ही करोड़ों देशवासियों का दिल एक झटके में ही टूट गया। इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले कोहली का ये फैसला सभी क्रिकेट फैंस के लिए बेहद निराशाजनक था।

विराट कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड है। विराट कोहली ने 123 मैच की 210 पारियों में 9230 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 7 बार दोहरा शतक निकला। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 68 मैचों में से 40 मैच में जीत हासिल की थी। जबकि सिर्फ 17 बार टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। विराट कोहली एकमात्र ऐसे कप्तान रहे जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में जीत हासिल की है।

यह भी पढ़ें: Virat Kohli Net Worth: 3 शहरों में बंगले, कई लग्जरी गाड़ियां... 1000 करोड़ से भी ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं विराट कोहली

 

 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 13 May 2025 at 12:10 IST